कोशिश (नवल किशोर)
काव्य साहित्य | कविता नवल किशोर कुमार3 May 2012
कोशिश करता हूँ,
हर बार पूरी लगन से,
कुछ नया सोचने की,
कुछ नया करने की,
लेकिन,
मेरे सोचने मात्र से,
क्या हो सकता है,
और क्या हो सकेगा,
जब तक लोग जागेंगे नहीं,
अपने कर्तव्य को नहीं समझेंगे,
और कभी लगता है,
कर्तव्य के पहले तो,
अधिकारों की बातें होंगी,
हक की मारामारी होगी,
जो उन्हें मिल नहीं सकता,
क्योंकि हममें ही,
छिपे हैं जयचंद कई,
हर जयचंद चाहता है,
मात देना,
जागृति रूपी पृथ्वीराज को,
भ्रष्टाचार और बेईमानी के,
अचूक हथियार से,
लेकिन हो सकता है,
सत्य हार जाये,
बेड़ियों में जकड़ लिया जाये,
लेकिन इंसानियत जीवित रहेगा,
कहीं न कहीं,
मेरे या तुम्हारे,
या फिर हम सब में,
ताकि हम बने रहें,
मनुष्य आजीवन,
अपने लिए और
आने वाले असंख्य पलों के लिए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अब नहीं देखता ख़्वाब मैं रातों को
- अब भी मेरे हो तुम
- एक नया जोश जगायें हम
- क़िस्मत (नवल किशोर)
- कोशिश (नवल किशोर)
- खंडहर हो चुके अपने अतीत के पिछवाड़े से
- ख़्वाहिशें (नवल किशोर)
- गरीबों का नया साल
- चुनौती
- चूहे
- जीवन का यथार्थ (नवल किशोर)
- जीवन मेरा सजीव है प्रिये
- नसों में जब बहती है
- नागफनी
- बारिश (नवल किशोर कुमार)
- बीती रात के सपने
- बैरी हवा
- मानव (नवल किशोर)
- मैं लेखक हूँ
- मोक्ष का रहस्य
- ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक
- रोटी, कपड़ा और मकान
- वक़्त को रोक लो तुम
- शून्यता के राह पर
- सुनहरी धूप (नवल किशोर)
- सूखे पत्ते
- स्वर्ग की तलाश
- हे धर्मराज, मेरी गुहार सुनो
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं