अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आश्रम

 

ज़माने के अजीबो-ग़रीब 
इस चलन को मैंने देखा है
पैसों के पीछे भागते यहाँ 
हर शख़्स को मैंने देखा है
वो प्रेम वो मोहब्बत 
न जाने कहाँ खो गईं आजकल
ज़रा सी रंजिश पर ख़ून और क़त्ल 
होते मैंने देखा है
 
चेहरे पे बुज़ुर्गों के आज 
वो ख़ुशी दिखाई नहीं देती 
आँखों में उनकी अब 
वो रौशनाई दिखाई नहीं देती 
पुश्तैनी ज़मीन जायदाद की तरह 
हमने बाँटा है उनको
हस्ती दोनों की आजकल
एक ही घर में दिखाई नहीं देती 
 
भरोसा आदमी का आदमी से 
आज उठता जा रहा है 
अपने ही परिवार से इंसान 
अब दूर होता जा रहा है
गाँव की खुली आबो-हवा छोड़कर 
जब से फ़्लैट में आया है 
मानवता और मानवीय संवेदनाएँ भी 
खोता जा रहा है
 
कभी बुज़ुर्गों की निगाहें 
हमारे लौटने का इंतज़ार करती थीं
“आ गए बेटा” . . . “आज देर कर दी” . . . 
कहकर स्वागत किया करती थीं 
अब तो दुम हिलाता और गुर्राता 
टॉमी ही मिलता है अक्सर 
जहाँ कभी बुज़ुर्गों की 
सुकून भरी झप्पी मिला करती थी
 
बहाना काम का करके 
कभी ना बात किया करते हैं 
कुछ पूछने पर अक्सर हम 
उनको झिड़क दिया करते हैं 
हमें पालने की ख़ातिर जिन्होंने 
सारा जीवन होम किया हो
उन मात पिता का अक्सर हम 
अपमान और तिरस्कार किया करते हैं
 
कभी सोच के तो देखो 
क्या तुम ऐसे ही बड़े हो गए हो 
आज जहाँ पहुँचे हो क्या 
अपने आप ही पहुँच गए हो 
बिना आशीर्वाद के उनके 
तुम्हारा कल्याण नहीं हो सकता 
यह पुण्य प्रताप है उनका 
तुम जहाँ आज पहुँच गए हो
 
कहते हैं भगवान से पहले दर्जा 
मात पिता का आता है 
पूजने से पहले भगवान को 
माता-पिता को पूजा जाता है 
पर आज के इंसान की 
निष्ठुरता की पराकाष्ठा तो देखिए 
जानवर को पालता है और 
बुज़ुर्गों को आश्रम छोड़ आता है
 
बुज़ुर्गों को आश्रम छोड़ आता है . . .। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सांस्कृतिक आलेख

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं