अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रंगों का महापर्व होली

 

विश्व में संभवतः भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ पर प्रकृति में होने वाले प्रत्येक प्रकार के सकारात्मक बदलाव को एक उत्सव अथवा एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। उत्सव आत्मा का स्वभाव है किसी भी उत्सव को आध्यात्मिक होना ही है। आध्यात्मिकता के बिना एक उत्सव में गहराई नहींं आती। इसी का ज्वलंत उदाहरण रंगों का महापर्व होली है। बुराई पर अच्छाई की जीत और रंगों के त्योहार के रूप में मनाई जाने वाली होली को वसंत के आरम्भ और शीत ऋतु के समापन के रूप में मनाया जाता है। होली के समय मौसम में होने वाले इस परिवर्तन का बहुत महत्त्व है। होली के ज्योतिषीय और शास्त्रीय पहलू पर यदि हम दृष्टि डालते हैं तो पाते हैं कि होली की मूल कथा होली के दो मुख्य पहलुओं से जुड़ी हुई है। जिनमे से एक है—होलिका दहन और दूसरी है ‘धुरेड़ी’ जो कि रंगों का उत्सव है। यह होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। 

हम सभी ने बचपन से भक्त प्रह्लाद और होलिका की कहानी सुनी है। प्रह्लाद असुरों के राजा हिरण्यकश्यप का पुत्र था। प्रह्लाद जन्म से ही भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था, जिसे हिरण्यकश्यप एक नश्वर शत्रु मानता था। प्रह्लाद के पिता ने उसे हर तरह से भगवान विष्णु की पूजा करने से रोकने का प्रयास किया, किन्तु प्रह्लाद की भक्ति अटूट थी। इससे तंग आकर हिरण्यकश्यप ने अपने ही पुत्र को कई बार तरह-तरह से जान से मारने की कोशिश की लेकिन चमत्कारिक रूप से प्रह्लाद हर बार बच गया। चूँकि हिरण्यकश्यप की बहन, ‘होलिका’ को वरदान मिला था कि अग्नि उसे कभी नहींं जला सकती। एक बार होलिका ने हिरण्यकश्यप को सुझाव दिया कि वह प्रह्लाद के साथ अग्नि की एक चिता में बैठेगी और इस प्रकार प्रहलाद अग्नि में जलकर मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा और होलिका सुरक्षित बच जाएगी। 

इस प्रकार लिए गए निर्णय को अमल में लाने हेतु फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की संध्या पर होलिका बालक प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर एक चिता पर बैठ गई। वहाँ उपस्थित अन्य लोगों ने इस चिता को आग लगा दी। सभी के आश्चर्य का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब उस दिन होलिका बुरी तरह से जल गई और मृत्यु को प्राप्त हुई। और भीषण अग्नि प्रह्लाद का बाल भी बाँका नहींं कर पायी। यही बुराई पर अच्छाई की जीत है। इसीलिए हर फाल्गुन की पूर्णिमा के अगले दिन होली का उत्सव मनाया जाता है। 

होली का एक गहरा ज्योतिषीय महत्त्व है जिसे उपर्युक्त कहानी के माध्यम से समझा जा सकता है। फाल्गुन में पूर्णिमा के दिन, सूर्य ‘कुंभ राशि’ में ‘पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र’ में होता है जबकि चंद्रमा ‘सिंह राशि’ में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होता है। अब निर्विवाद रूप से स्थापित हो चुका है कि पृथ्वी पर जीवन की उपस्थिति के पीछे सूर्य और चंद्रमा के संयोजन ही कारण है। आध्यात्मिक रूप से भी, सूर्य को हमारी आत्मा का कारक माना जाता है जबकि चंद्रमा को हमारे मन के रूप में निरूपित किया गया है। सूर्य को देवत्व का प्रकाश भी माना जाता है जबकि चंद्रमा को भक्ति का प्रतिनिधि कहा जाता है। यदि हम सूर्य को देवता के समकक्ष मानते हैं, तो चंद्रमा को भक्त माना जाएगा। शास्त्रों में भी, भगवान के परम भक्तों को चंद्रमा के रूप में मान्यता दी जाती है। फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन, चन्द्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसके स्वामी ‘शुक्र’ हैं। और सूर्य जिस नक्षत्र में है, उसके स्वामी ‘बृहस्पति’ हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि असुरों के गुरु शुक्राचार्य हैं, जबकि बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। और इस नक्षत्र में, चंद्रमा की राशि ‘सिंह’ है, जो अग्नि का परिचायक संकेत है। यही कारण है कि सूर्य का पूरा प्रकाश पड़ने से फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा अर्थात्‌ भक्त, सिंह अर्थात्‌ अग्नि के प्रभाव में होता है और उसे कुछ भी नुक़्सान नहींं हो पाता है। इस दिन, परमात्मा की ऊर्जा अपने भक्त पर अपना पूरा ध्यान दे रही है क्योंकि पूर्णिमा वह दिन है जब पूरा चंद्रमा दिखाई देता है। इसका अर्थ है कि देवता अपने भक्तों को पूरी कृपादृष्टि से देख रहे हैं। इस दिन को ईश्वर की असीम अनुकम्पा से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से निवृत्ति के लिए महत्त्वपूर्ण माना गया है। 

आप सभी को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाइयाँ और ढेर सारी शुभकामनाएँ। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सांस्कृतिक आलेख

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं