अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पुण्य भूमि . . . भारत वर्ष

 

जीवन प्रेम है क्यों आपस में लड़ते और झगड़ते हो, 
इंद्रधनुषी ज़िन्दगी है क्यों इसको बदरंग करते हो। 
 
वो स्नेह वो प्रेम वो चैन ओ अमन कैसे भूल गए, 
आपस के भाईचारे को क्यों बदनाम करते हो। 
 
एकता अटूट शक्ति है अलख फिर से जगाओ तुम, 
उलझ कर निजी स्वार्थों में क्यों इसे खंड खंड करते हो। 
 
जहाँ विश्वास होता है वहीं तो सब कुछ ख़ास होता है, 
वैमनस्यता के बीज बोकर क्यों इसे चकनाचूर करते हो। 
 
थाम लो हाथ एक दूजे का वही संबल है हम सबका, 
यही तो ताक़त है तुम्हारी क्यों इसे कमज़ोर करते हो। 
 
आक्रांता कई आए मिटाने सभ्यता संस्कृति अपनी, 
जड़ें बड़ी गहरी थीं क्यों नहीं इसे स्वीकार करते हो। 
 
सियासत आज भी पटी सारी जयचंदों और मानसिंहों से
दिखाकर वोट की ताक़त इन्हें क्यों नहीं दरकिनार करते हो। 
 
खा रहे हैं घुन की मानिंद दशकों से जो तुम्हारे देश को, 
क्यों उनका साथ देते हो और क्यों समर्थन उनका करते हो। 
 
कई सदियों के बाद आज ये हसीन लम्हात आए हैं, 
पालकर रंजिशें गहरी क्यों इन्हें बेनूर करते हो। 
 
ख़ुश क़िस्मत हो जो इस पुण्य भूमि पर तुमने जन्म लिया, 
वसुधैव कुटुंबकम् की पावन धरा को क्यों कलंकित करते हो। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सांस्कृतिक आलेख

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं