लौह पुरुष
काव्य साहित्य | कविता संजय श्रीवास्तव15 Nov 2023 (अंक: 241, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
खंड खंड में बँटा राष्ट्र था मेरा
एकीकरण एक अबूझ पहेली थी
एक ओर था बँटवारा राष्ट्र का तो
दूजी ओर उथल पुथल अंदरूनी थी
किसी राज्य ने विलय नहीं चाहा
तो कोई जा बैठा था दूजे ख़ेमे में
निरीह जनता बनी मूक दर्शक थी
चहुँ ओर हा हा कार के मेले में
ऐसे में आगे आकर हे महामानव
नई दिशा देश को दिखलाई थी
अपने अडिग आत्मविश्वास से तुमने
एकता की मज़बूत गाँठ लगाई थी
पाँच सौ बासठ का उद्धार कर
राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया था
तभी तो आगे चलकर वह महापुरुष
लौह पुरुष राष्ट्र का कहलाया था
आज जयंती पर सरदार तुम्हारी
कोटि कोटि नमन राष्ट्र करता है
तुम्हारे ही आदर्शों और मूल्यों पर
प्रतिज्ञा आगे बढ़ने की करता है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
सांस्कृतिक आलेख
- ऋग्वेद का नासदीय सूक्त और ब्रह्मांड की उत्पत्ति
- ऋतुराज बसंत और वसंत पंचमी
- कुंभ मेला: ज्योतिषीय, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष
- ग्रहों की वक्रीय गति: एक अध्ययन
- जन्म पत्रिका और संतान
- दीपावली का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय पक्ष
- दीपावली: पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या
- पितृ पक्ष का वैज्ञानिक पक्ष और चंद्रमा
- रंगों का महापर्व होली
- विवाह कब होगा: शीघ्र, समय पर या विलंब से
- वैदिक ज्योतिष और शिक्षा
- श्रावण मास और महादेव
- सूर्य का उत्तरायण और मकर संक्रांति
गीत-नवगीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं