गंउआ
काव्य साहित्य | कविता डॉ. वेदित कुमार धीरज1 Nov 2023 (अंक: 240, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
सड़क बन गयी है, बचा गाँव भी शहर चला जायेगा
मेरे हिस्से का टूटा मकां, वही छुटा रह जायेगा
शहतीरें देखती रह जाएँगी राह, घर के वारिसों की
कोई दिल्ली तो कोई कैनेडा बस जायेगा।
रोयेगा दिल लेकिन ज़रूरतें हावी होंगी
मजबूरी मे उसे भी याद भुलानी होगी।
फिर यही भूलने की आदत डालते-डालते
गुम हो जायेगा वो समय जाल मे
भूल जाना तो बुरा नहीं था लेकिन
न बताया घर का अहसास
गुमनाम कर दिया।
नए परिंदों ने नीड़ नहीं देखा
भूलते भूलते इस हद तक गुज़र गये
जो बहुत ज़रूरी था उसे रुसवा कर गये
कैसे कह दे कोई कि नस्लें लौटेंगी
वारिस बनकर
जाने वालों ने लौटने के रास्ते
नहीं जोड़े।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
नज़्म
कहानी
कविता
- अनवरत - क्रांति
- अम्मा
- कविता तुम मेरी राधा हो
- कैंपस छोड़ आया हूँ
- गंउआ
- द्वितीय सेमेस्टर
- नया सफ़र
- परितोषक-त्याग
- पलाश के पुष्प
- प्रथम सेमेस्टर
- मजबूरी के हाइवे
- युवा-दर्द के अपने सपने
- राहत
- लुढ़कती बूँदें
- वेदिका
- वेदी
- शब्द जो ख़रीदे नहीं जाते
- शहादत गीत
- शिवोहम
- सत्य को स्वीकार हार
- सहायक! चलना होगा
- सालगिरह
- सेमर के लाल फूल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं