मानस पटल, कोई है आया
काव्य साहित्य | कविता डॉ. अनुराधा प्रियदर्शिनी1 Sep 2025 (अंक: 283, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
पावन हृदय, मेरा मुस्काया।
मानस पटल, कोई है आया॥
सुंदर कमल, जो मोहे नैना।
पुष्कर सुघर, छाए हैं रैना॥
शीतल पवन, संदेशा लायी।
सौरभ मधुर, बाग़ों में छायी।
गीत मधुरिम, श्यामा है गाती।
आज प्रियतम, लायी है पाती॥
मोहन अधर, शोभा है प्यारी।
बाजत नुपुर, राधा जी न्यारी।
आँगन किरण, मैंने बैठाया।
शांत मन तब, आज मैंने पाया॥
देख रवि छवि, आँखों को भायी।
सागर लहर, मुक्ता को लायी।
मोहन कहत, राधा जी भायी।
कुंज मधुरिम, बंशी बजायी॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
बात-चीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं