तीर्थराज प्रयाग
काव्य साहित्य | कविता डॉ. अनुराधा प्रियदर्शिनी1 Feb 2026 (अंक: 293, प्रथम, 2026 में प्रकाशित)
तीर्थ राजा कहे जो गये।
घाट धारा त्रिवेणी भये॥
हैं बुलाते चले आइये।
पाप धो पुण्य को पाइये॥
यज्ञ की है धरा पावनी।
संत बैठे लगा आसनी॥
है कथा देव की व्यापती।
भक्ति धारा बहे शाश्वती॥
कल्पवासी करें साधना।
ले ख़ुशी की यहाँ कामना॥
पूर्णता की करें याचना।
आ रहे वो करें प्रार्थना॥
भानुजा जाह्नवी शारदा।
हो रहा मेल जो प्राणदा॥
स्नान से पुण्य-आत्मा जगी।
भावना प्रेम से जो पगी॥
जो युगों की कथाएँ कहे।
चेतना शुद्ध धारा बहे॥
माघ मेला यहाँ है लगा।
शीत में उष्णता से जगा॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
बाल साहित्य कहानी
गीत-नवगीत
बात-चीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं