मासूम सवाल
काव्य साहित्य | कविता आशीष तिवारी निर्मल1 Jan 2021 (अंक: 172, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
गुज़रा जो यह साल है भगवन
जमके किया बवाल है भगवन।
कोरोना से बच गए हैं जो यहाँ
तुम्हारा ही कमाल है भगवन।
कोरोना ज़िंदगियाँ लील गया
ये चाइना की चाल है भगवन।
भूलेगा नहीं ये साल किसी को
अनुभव फ़िलहाल है भगवन।
नया साल तो अच्छा होगा ना?
ये मासूम सा सवाल है भगवन।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
नज़्म
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता
गीत-नवगीत
यात्रा वृत्तांत
ग़ज़ल
गीतिका
लघुकथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं