अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नव वर्ष के संकल्प–रंग

पूरब की लालिमा 
चारों दिशाओं के कोरों से झाँक रही है
नूतन संदेश, नूतन परिकल्पना का द्वार
सजने लगा, दूर कहीं फिर से ध्वनि
कानों में गूँज उठी है जो मात्र शब्द नहीं
उद्घोष है—
‘उठ जाग मुसाफ़िर भोर भई
अब रैन कहाँ जो सोवत हो।’ 
 
लो आज फिर बंद झरोखों को खोलने आई है
यह नम हवा, 
उठाने आई है अनगिनत पर्दे—
वायदों, सपनों, योजनाओं और–
संकल्पों की मूर्तियों के ऊपर से, 
उन्हीं मूर्तियाँ से
जिन्हें हमने स्वयं ही
भेद-भाव, ऊँच–नीच, 
जड़ता, अन्धविश्वास, घृणा के
रंग दे दिए हैं।
 
उतारने आई है वे मुखौटे, 
सारे, वे ऊपरी रंग
जिनके नीचे छिपे हैं
नफ़रत, हिंसा
अलगाववाद के सारे तत्त्व, 
चाहती है—
इन्सान के चोले में हैवान न जन्में, 
धर्म के नाम पर अधर्म न फैले। 
 
धर्म, जाति-समाज के आवरण में लिपटे
हम सब बस एक की सन्तान हैं, 
इस तथ्य को स्वीकार लें
गीता, क़ुरान–बाइबिल का
मूल निचोड़ लें
फिर हम सब एकजुट हो
एक ऐसा गढ़ गढ़ें
जहाँ समवेत स्वर में
प्रार्थना के स्वर उच्चरें
और मिले केवल प्रेम रस–भरा फल 
मात्र विश्वास का। 
 
सामने हो वो निरभ्र आकाश
जिसपर दिख रहा हो वह
ध्रुव तारा 
जो अटल विश्वास का वाहक है—
जिसे देख मेरी निगाहें
झुक जाती हैं सदा श्रद्धा से। 
 
बहती नम हवा एक पहचान बन
खोलने आई है अनगिनत रास्ते
सुविचारों, एकता-अखंडता के 
तोड़ने व्यभिचार, भ्रष्टाचार, 
आतंकवाद के सारे ख़ंजर
हटाना चाहती है
झूठ, फ़रेब छल के मुखौटे। 
 
इस धरती माँ की गोद में
देखना चाहती है
ऐसे लाल जिनकी शिराओं में
प्रेम और एकता का लहू बह रहा हो
जिनके मुख मंडल पर 
त्याग अहिंसा, मानवीय मूल्यों का आभा-मंडल हो, 
जिनमें समाया हो बस एक आकाश
जिसको नामों से तो सबने बाँट लिया 
पर वह तो
संकीर्णताओं से परे
नीला विस्तार–अखंड है–अपार है, 
जो—
हममें–तुममें सबमें है और सबमें समान है
उस एक को स्वीकारें अभेद को मानें
यही मोहम्मद, जीसस, वाहे गुरु और
राम की आवाज़ है, 
यही विश्वशांति की पुकार है 
यही विविध रंगों का सुमेल है
यही तो कपट की होलिका का दहन है—
नव वर्ष का मंगलमय संदेश है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

पुष्पा मेहरा 2023/01/15 07:43 PM

स. घई जी अपनी विशिष्ट ई पत्रिका में मेरी रचना को स्थान देने के लिये आपका हार्दिक आभार | पुष्पा मेहरा

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हाइबुन

कविता-मुक्तक

कविता

कविता - हाइकु

दोहे

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं