महानगर में संध्या
काव्य साहित्य | कविता डॉ. राजेन्द्र गौतम6 Jun 2007
महानगर के बाज़ारों में
गिरह काटती धूसर संध्या।
स्वेद-सिक्त धकियाते चेहरे
रुद्ध राह है, पग पथराये
रक्त-जात सम्बन्धों को भी
रहे बाँट गूँगे चौराहे
यहाँ रोज ईमान खरीदे
बेच शील पेशेवर संध्या।
दिशा-हीन अंधी भीड़ों में
रहा खोज क्या निपट अकेला
लुटा राह में बनजारों-सा
गया छूट पीछे वह मेला
सूख गीत के अंकुर जाते
भूमि नागरी ऊसर वंध्या।
बनी बेड़ियाँ हैं अनदेखी
वर्ण-गंध की मधु छलनाएँ
लिये वंचना का बोझा हम
कहाँ-कहाँ की ठोकर खाएँ
विहग फाँस कर विश्वासों के
पंख कतरती निष्ठुर संध्या।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- तैर रहे हैं गाँव
- उजाला छिन न पाएगा
- चिड़िया का वादा
- टपक रहीं हैं खपरैलें
- द्वापर-प्रसंग
- पंख ही चुनते रहे
- पाँवों में पहिए लगे
- पिता सरीखे गाँव
- बरगद जलते हैं
- बाँस बरोबर आया पानी
- बाढ़ नहीं यह...
- बिजली का कुहराम
- मन, कितने पाप किए
- महानगर में संध्या
- मुझको भुला देना
- वन में फूले अमलतास हैं
- वृद्धा-पुराण
- शब्द सभी पथराए
- सिर-फिरा कबीरा
- हम दीप जलाते हैं
- क़सबे की साँझ
साहित्यिक आलेख
दोहे
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}