उजाला छिन न पाएगा
काव्य साहित्य | कविता डॉ. राजेन्द्र गौतम6 Jun 2007
यह धुआँ
सच ही बहुत कडुआ -
घना काला
क्षितिज तक दीवार फिर भी
बन न पाएगा।
लाश की सूरज दबी
चट्टान के नीचे
सोच यह मन में
ठठा कर रात हँसती है
सुन अँधेरी कोठरी की वृद्ध खाँसी को
आत्ममुग्धा- गर्विता यह
व्यंग्य कसती है
एक जाला-सा
समय की आँख में उतरा
पर उजाला सहज ही यों
छिन न पाएगा।
संखिया कोई--
कुओं में डाल जाता है
हवा व्याकुल
गव भर की देह है नीली
दिशाएँ निःस्पंद सब
बेहोश सीवाने
कुटिलता की गुंजलक
होती नहीं ढीली
पर गरुड़-से
भैरवी के पंख फैलेंगे
चुप्पियों के नाग का फन
तन न पाएगा।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- तैर रहे हैं गाँव
- उजाला छिन न पाएगा
- चिड़िया का वादा
- टपक रहीं हैं खपरैलें
- द्वापर-प्रसंग
- पंख ही चुनते रहे
- पाँवों में पहिए लगे
- पिता सरीखे गाँव
- बरगद जलते हैं
- बाँस बरोबर आया पानी
- बाढ़ नहीं यह...
- बिजली का कुहराम
- मन, कितने पाप किए
- महानगर में संध्या
- मुझको भुला देना
- वन में फूले अमलतास हैं
- वृद्धा-पुराण
- शब्द सभी पथराए
- सिर-फिरा कबीरा
- हम दीप जलाते हैं
- क़सबे की साँझ
साहित्यिक आलेख
दोहे
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं