बिखरी आशाएँ
काव्य साहित्य | कविता सविता अग्रवाल ‘सवि’1 Nov 2023 (अंक: 240, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
कुछ आशाएँ इतनी उड़ीं
कि आकाश को छूने लगीं
छू न सकीं जब आसमां
तो बादल बन विचरने लगीं
कुछ बुलंदी को छू न सकने के ग़म में
आपस में लड़, गरजने लगीं
इतना गरजीं कि बिजली बन
कौंध कर धरा पर आ गिरीं
कुछ रूप बदल, इधर उधर भटकने लगीं
कुछ परेशान और हताश हुईं और
घटायें बन रो रो कर बरसने लगीं
जिन्हें न चाह थी उड़ने की कभी
वे जमी बर्फ़ की तहों में, ज़मीं,
और जमकर रह गयीं
मेरी आशाएँ यूँ उड़ीं कि
आकाश और धरा के बीच
बिखर कर रह गयीं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
कविता-सेदोका
स्मृति लेख
दोहे
बाल साहित्य कहानी
आप-बीती
कहानी
कविता - हाइकु
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं