अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

देखो! चुनाव आया है ग़रीब की झोंपड़ी में भगवान आया है

 

भगेलूराम के गाँव का मौसम और मिज़ाज बदला-बदला नज़र आ रहा है। चुनावी घोषणा के साथ गाँव का मौसम बासंती हो गया है। अबकी फागुन और चुनाव एक साथ है। भगेलूराम आज बहुत ख़ुश हैं जैसे उनके जीवन की सारी मुरादें पूरी हो गयीं हैं। उनकी झोंपड़ी के भाग जग गए हैं। उसकी झोंपड़ी में कलयुग के भगवान यानी नेताजी पधारे हैं। करोड़ों की चमचामाती कार और संगिनों के साए में नेताजी के पवित्र पाँव झोंपड़ी में पड़े हैं। गाड़ी से उतरते ही नेताजी दौड़ कर भगेलूराम के चरण में पड़ गए। जैसे कोई रंक राजा का पैर पकड़ता है। जबकि बेचारा भगेलूराम थरथर काँप रहा था। उसकी तो मति ही मार गयी। किसी तरह नेताजी को भगेलूराम ने काँपते हुए उठाया। 

नेताजी भगेलूराम की झोंपड़ी के सामने पड़ी टूटी खाट पर निढाल हो गए। बोले, “दादा प्यास और भूख लगी है।” 

भगेलूराम हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया।

“सरकार हम ग़रीब के पास क्या है। बस मटके का पानी, गुड़ की भेली प्याज़ और रोटी।” 

नेताजी अड़ गए सो भगेलूराम को रूखी-सुखी खिलाना ही पड़ा। नेताजी भगेलूराम से बहुत ख़ुश हुए और जाते समय भरत मिलनकर बोले, “दादा बस! वोट देने का वचन दे दीजिए।” 

अब मरता क्या न करता। भगेलूराम ने नेताजी के सर पर हाथ रख वोट देने का वचन दे दिया। नेताजी ने भी कहा, “दादा अबकी जीत जाऊँगा तो तस्वीर और तगदीर दोनों बदल दूँगा।” 

नेताजी उस इलाक़े से पाँच बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन भगेलूराम की तस्वीर और तगदीर पच्चीस साल बाद भी नहीं बदली। हाँ, यह दीगर बात है कि नेताजी की पूरी पीढ़ी बदल गयी। पूरा ख़ानदान मंत्री है। 

भगेलूराम सोच रहा था हमारी झोंपड़ी के भाग्य अभी तक नहीं बदले। हम जैसे लोग बस, झूठी क़समें, प्यार वफ़ा में हर बार ठगे जाते हैं। जीत के बाद तो नेताजी फिर गाँव में दिखाई नहीं देते। पाँच साल बाद ही उनकी वापसी होती है। पाँच साल बाद ही वह गाँव की गलियों, खेत-सिवान की ख़ाक छानते हैं। ग़रीब की झोंपड़ी में खाना भी खाएँगे। होली भी खेलेंगे और गेहूँ की कटाई के साथ अर्थियाँ भी उठाएँगे, गड़े मुर्दे भी उखाड़ेंगे। जबकि चरणवंदन और भरत मिलाप तो आमबात है। नेताजी का यह बहुरूपियापन सिर्फ़ चुनावों में ही दिखता है। चुनाव जीतने बाद वे गुलर के फूल हो जाते हैं। बाद में नेता कम कालनेमी बन जाते हैं। फिर दिल्ली ही उन्हें रास आती है। जबकि भगेलूराम जैसे लोग झूठी क़समें और चुनावी वायदे में मारे जाते हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं