अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सियासी गंगा में डुबकी लगाइए और पवित्र हो जाइए 

देखिए! आप कितना भी पाप करिए, लेकिन एक बार गंगा स्नान कर लीजिए सारे पाप धूल जाएँगे। हमारे यहाँ तो यहाँ तक कहा गया है कि गंगा दर्शन मात्र से हमारी मुक्ति हो जाती और सारे पाप धुल जाते हैं। इसीलिए अब लोग पुण्य की चिंता छोड़ दिए हैं और पाप पर पाप किए जा रहे हैं। एक-दो पाप नहीं पूरा घड़ा ही पाप से भर रहे हैं। दरअसल उनके पुण्य में ही पाप की आत्मा बसी है। हमारे वेद और शास्त्रों में गंगा स्नान बेहद पवित्र माना गया है। इसीलिए लोग ग़लत कार्य करने में कभी नहीं डरते हैं। क्योंकि उनके पास पाप धोने के लिए गंगा है। अब गंगा भी पापियों का पाप धोते-धोते मैली हो चली है। आजकल लोग अब गंगा से अधिक पवित्र पाप धोने के लिए सियासी गंगा को मानने लगे हैं। 

सच मानिए! पाप धोने का आजकल सबसे मॉडर्न तरीक़ा भी आ गया है। वह है सियासी गंगा में स्नान। इस गंगा में स्नान करना बेहद पुण्य फलदायी होता है। कहते हैं कि सियासी गंगा का स्नान गंगा से भी पवित्र होता है। इस गंगा में स्नान करने से सारे कलुष धुल जाते हैं। इस गंगा में स्नान से कई पीढ़ियाँ तर जाती हैं। लेकिन इस गंगा में स्नान की शर्त भी है। सियासी गंगा में स्नान का फल तभी मिलता है जब चुनावों का मौसम हो। आप भ्र्ष्टाचार को शिष्टाचार बना लिए हों। आप के ख़िलाफ़ जितनी जाँच एजेंसिया हों सब लगी हों। आप विपक्ष में रह कर कितना भी भ्र्ष्टाचार, बलात्कार, लूट, हत्या जैसा अपराध और पाप किए हों सब धुल जाता है। बस एक बार आप सत्ता की गंगा में डुबकी लगा लिए तो आपके सारे पाप धुल जाएँगे। फिर आपके पास जाँच की आँच कभी नहीं आएगी। सत्ता में आने के बाद फिर आप पाप का घड़ा भरना शुरू कर दीजिए। 

आजकल चुनावी मौसम में सियासी गंगा में नहाने का दौर चल पड़ा है। ऐसे घाटों पर बड़ी भीड़ दिख रही है। इस भीड़ में वामपंथ, दक्षिण पंथ और सेकुलर का तटबंध टूट गया है। जिस गंगा में लोग अपने पाप की सियासी गठरी लेकर कूद रहे हैं वह भी अपवित्र और मैली हो चली है। लेकिन सियासी घाट पर बैठे पंडे सबसे पवित्र होने का दावा कर रहे हैं और डुबकी लगाने वाले का चंदन लगा और दुपट्टा ओढ़ा स्वागत कर रहे हैं। सियासी गंगा में वे डुबकी लगा अपने भ्र्ष्टाचार को भले छुपा लें, लेकिन लोकतंत्र में तो उनका पाप तभी धुलेगा जब मतदाता उनके माथे पर जीत का छापा-तिलक लगाएगा। क्योंकि यह पब्लिक है सब जानती है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं