अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

फागुन में ‘चंदे की कालिख’ नहीं वोट का गुलाल लगाइए 

 

रामखेलावन काका चौपाल पर खैनी ठोकते हुए कहा—देखिए! चंदे के फँदे में मत उलझिए, यह फागुन है रंग और मस्ती का मौसम है। काहे को काले चंदे से अपना मुँह काला कर रहे हैं। अबकी सब गिले-शिकवे भूल कर गले मिल जाइए। रंग उड़ाइए और गुलाल लगाइए। क्योंकि ‘होली में रंगों में रंग मिल जाते हैं और दिल से दिल खिल जाते हैं’। फिर आपका काला चंदा कहाँ दिखेगा। फिर देर किस बात की रंग में भंग चढ़ाइए और होली की मस्ती में डूब जाइए। दैव संयोग से इस बार की होली भी कुछ ख़ास होगी। एक तरफ़ फागुन के रंग होंगे दूसरी तरफ़ चुनावी रंग। दोनों रंग जब एक साथ मिलेंगे तो नया रंग बनेगा। आजकल राजनीति और राजनेता रंगीन हो चले हैं। क्योंकि यह चुनावों का मौसम है। वे गिरगिट से भी तेज़ रंग बदलने लगे हैं। फिर फागुन में हम चंदे की कालिख से अपना मुँह क्यों काला करने पर तुले हैं। 

रामगोपाल ने अख़बार में छपी चुनावी चंदे की ख़बर पर रामखेलावन काका को आख़िरकार छेड़ ही दिया। “काका आजकल चंदे की ख़ूब चर्चा है।”

“अरे भ‍इया! यह सब राजनीति का खेल है। हमारे झोंपड़ी में जो वोट माँगने आएँगे वहीं चंदा भी माँगते हैं। चुनावी बांड का मतलब क़ानूनी घूस है। पहले यह घूस खुले आम चोरी-चोरी चुपके-चुपके लिए जाते थे लेकिन बाद में इस पर चुनावी बांड का क़ानूनी लिफ़ाफ़ा चढ़ा दिया गया। जो कल तक कालेधन को क़ानूनी तरीक़े से सफ़ेद कर नेताजी और उनकी पार्टी को चुनावी चंदा के रूप में दे रहे थे। वे ही कालेधन को बांड के ज़रिए सफ़ेद करने में लगे थे। लेकिन भला हो कोरट का जिसने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।” 

“देखिए! रामगोपाल जी, वैसे भी हमारे देश में चंदा एक धंधा और अपन लोगों का जन्मसिद्ध अधिकार है। यह एक ऐसा धंधा है जो कभी मंदा नहीं पड़ता। हम चंदे के लिए जीते हैं और चंदे के लिए मरते हैं। हमारे यहाँ जितने भी काम होते हैं बग़ैर चंदे के नहीं होते हैं। चंदा माँगना एक लोकतांत्रिक अधिकार है। हम लोग भी चंदा माँगते आए हैं। अब देखिए, होली का त्योहार क़रीब है। अपने महल्ले में चंदे वाले गिरोह फनफनाने लगे हैं। चंदा हमारी ज़िन्दगी का एक फंडा बन गया है। अब जिसकी जीतनी औक़ात है चंदा उसी के हिसाब से मिलता है। कभी-कभी चंदा देने वाले से अहम चंदा लेने वाला हो जता है। हम चंदा के लिए मरते और चंदा के लिए जीते हैं। चंदा हमारे ज़िन्दगी का अहम हिस्सा है। फिर चंदे की बात छोड़िए, अब यह बात पुरानी है। नए दौर की राजनीति में आओ फिर से लिखे नई कहानी हम। बुरा न मानो होली है, हम चुनावों में हमजोली हैं।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं