अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रेस ब्रीफ़िंग में बोला ‘रावण’ दशहरे पर नहीं मरूँगा! 

 

सोटागुरु का खैनी बनाने का अंदाज़ ही जुदा है। उनकी अदा पर लाखों फ़िदा हैं। सोटागुरु के खैनी बनाने का अंदाज़ उस समय बेइंतहा हो जाता है जब सिर पर पगड़ी बँधी हो और मूँछें नागिन डांस करती हों। उनकी खैनी वाली अदा के लाखों दीवाने हैं। सोटागुरु कहते हैं “अस्सी चुटकी नब्बे ताल, तब देखो खैनी की चाल।” चौपाल पर सोटागुरु का खैनी-डांस जब होता है तो कितने युवा मस्ती में ख़ुद को खो बैठते हैं। वह ज़मीन पर होते हुए भी क्रूज़ की सैर कर आते हैं। सोटागुरु को देश दुनिया की अच्छी जानकारी है। बस, उन्हें कोई छेड़ दे तो बात बन जाए। 

ख़बरीलाल ने सोटागुरु को एक गंभीर ख़बर सुना कर आख़िर छेड़ ही दिया। ख़बर सुनते ही सोटागुरु के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं। वह धर्मसंकट में पड़ गए। उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ़ दिखने लगीं। उन्होंने स्पष्टीकरण माँगते हुए इस ख़बर की अंतिम पुष्टि की इच्छा से पूछा, “खबरीलाल क्या तुम सच कहत हौ?”

“जी बिल्कुल! सोटागुरु, पक्की ख़बर है। अबकी दशहरे पर रावण ने हड़ताल कर दी है। उसने प्रभु श्रीराम को व्हाट्सेप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक और मेल के ज़रिए संदेश भेज दिया है कि अबकी दशहरे पर वह नहीं मरेगा। रावण ने लंका में इंटरनेशनल मीडिया की प्रेस ब्रीफ़ भी बुलाकर अपनी इच्छा ज़ाहिर कर दी है। दुनिया भर में यह ख़बर जंगल की आग की तरह फैल गयी है। इस पर इहलोक और परलोक में डिबेट छिड़ गयीं हैं। 

“रामजी को भेजे संदेश में रावण ने साफ़ कहा है कि त्रेता से लेकर हम मरते-मरते कलयुग तक आ पहुँचे। पाँच हज़ार साल से कलयुग में भी मरते आ रहे हैं। लेकिन हमने अब मुफ़्त में मरने का इरादा छोड़ दिया है।।” रावण ने कहा है, “कितनी बार मैं मरूँगा? युगों-युगों तक मरने का ठेका क्या हमीं ने ले रखा है। पूरे देवलोक में इस ख़बर से खलबली मच गयी है। जबकि इससे भी बड़ी आश्चर्य की बात तो यह है कि रामजी ने रावण की हड़ताल को जायज़ बताया है। उन्होंने कहा है कि रावण की हड़ताल बिल्कुल जायज़ और लोकतांत्रिक है। प्रभु की इस लोकतांत्रिक इच्छा से विष्णुलोक में खलबली मच गयी है। जबकि रावण की लंका में इसे श्रीराम का समदर्शी न्याय बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है।” 

ख़बरीलाल ने सोटागुरु को बताया कि देवलोक का मीडिया इस ख़बर को युगान्तकारी बताते हुए ब्रेकिंग चला रहा है। सभी चैनल इस पर डिबेट कर रहे हैं। देव और दैत्यलोक के विश्लेषक अपने-अपने तरीक़े से इस पर डिबेट कर रहे हैं कि भविष्य में इसका क्या असर होगा? मीडिया में रामजी ने रावण के हड़ताल का समर्थन क्यों किया इसकी वजह तलाशी जा रही है। देवलोक चाहता है कि प्रभु श्रीराम इसका स्पष्टीकरण दें। जबकि रावण की लंका में इस पर ख़ूब जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन विभीषण परेशान है। आख़िर यह सब हुआ कैसे? 

सोटागुरु ने कहा, “निशानेबाज तुमने यह खबर सुना कर त्योहार का मजा किरकिरा कर दिया। हमने सोचा था कि दशहरा करीब है और कोरोना चरसी नींद में है। अबकी सब कुछ अच्छे से मनेगा। लेकिन रावण ने तो होलियाना मूड में भाँग पीकर फैसला सुना दिया। त्योहारी और चुनावी मौसम में सोचा था कुछ खैरात का सरकारी गिफट मिल जाएगा। लेकिन भिया, रावण को क्या बोले वह तो रावण ठहरा।”

“सोटागुरु, रावण कह रहा था कि डीज़ल, पेट्रोल और राई का तेल महँगा हो गया है। हमारे ‘एक लाख पूत और सवालाख नाती’ बेकारी और बेगारी झेल रहे हैं। अनगिनत को मुए कोरोना ने लूट लिया। किसी तरह मुझे बख़्श दिया है। फिर इस महँगाई के दौर में आख़िर मुफ़्त क्यों मरूँ। जब सब कुछ बिक रहा है तो मेरी भी तो बोली लगनी चाहिए। आख़िर दशहरा तो अपुन का टाइम है भाय। सरकार तो हर साल दशहरा और दिवाली पर अपने लोगों को बोनस और इंक्रीमेंट देती है। ऊपर से लोग काजू कतली का गिफ़्ट भी पाते हैं। मुझे तो हर साल मुफ़्त में मरने का भी बोनस नहीं मिलता।” 

सोटागुरु गंभीर चिंतन में चले गए। गहरी साँस लेते हुए कहा, “अब क्या होगा खबरीलाल?”

“होगा क्या गुरु, अबकी ऊँट ने करवट बदल ली है। सूत्रों से ख़बर आयी है कि देवलोक की अपातकाल मीटिंग में रामजी ख़ासे नाराज़ हैं। उन्होंने कहा है कि रावण की बात जायज़ और लोकतांत्रिक है। उसने सच कहा है कि एक गुनाह की सज़ा उसे कितनी बार दी जाएगी! उसका कथन तर्कसंगत है कि प्रभु! हमने तो माँ सीता का सिर्फ़ एकबार हरण किया था। जिसकी सज़ा में मुझे त्रेता से लेकर कलयुग तक मरना पड़ा। जबकि यहाँ तो हर रोज़ सीता का हरण होता है। रोज़ जलायी जाती हैं। चीरहरण आम बात है। मैं तो उस दौर में अकेला रावण था अब तो लाखों हैं जो माँ सीता को रोज़ हरते हैं। हर गली, मोहल्ले, चौराहे और घर में हैं नाथ। फिर प्रभु, मेरे भी तो लोकतांत्रिक और मानवीय अधिकार हैं। अबकी दशहरे में मुझे माफ़ करो। प्रभु, पहले हर मन और घर में बैठे लाखों उस रावण को मारिए, फिर मुझ पर विचार करिए। 


!! समाप्त!! 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं