अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

फूफा जी! चंदन लगाइए, गिफ़्ट में बुलट ले जाइए

 

फूफा जी घर आए हैं, लेकिन वे काफ़ी नाख़ुश हैं। सूचना के बाद भी उन्हें कोई स्टेशन लेने नहीं गया। अपनी लानत-मलानत से वे ख़ासे नाराज़ हैं। बेचारे माघ-पूस की दाँत बजाने वाली ठंड में रेलवे स्टेशन से पैदल चल कर घर आए हैं। पूरे बदन से पसीना टपक रहा है जैसे जेठ की दुपहरी में भूसौल से दंड लगाकर निकले हैं। फूफा जी, लड्डू के वियाह में आए हैं। जिसकी वजह से इस तरह की तौहीन उन्हें बरदाश्त नहीं हो रही है। 

फूफा जी ने इस गुस्ताख़ी को अपने सम्मान से जोड़ लिया था। फूफा जी को स्टेशन से घर लाने की ज़िम्मेदारी बाबू जी ने गोवर्धन को सौंपी थीं। लेकिन वह पूरा गोबर है। उससे का मतलब फूफा जी आ रहे हैं या जीजा जी। ससुरा पूरा का पूरा लम्पट है। उसे सुधारने की बाबू जी की लाख डाँट कोई मतलब नहीं रखती। पूरा गैंडा है मोटी चमड़ी का। बस! तम्बाकू ओठ में दबा खींस निपोर कर चलता बनता है। उधर बाबू जी हालत खिसियानी बिल्ली की तरह हो जाती है। लेकिन! उनके ग़ुस्से का डंडा किसी न किसी पर दंड बन ज़रूर बरसता है। 

फूफा जी, बाबू जी की पीढ़ी में इकलौते ख़ानदानी जीजा हैं। बेचारे फूफा जी की तौहीन बाबू जी और उनके भाइयों को भी बुरी लगी थी। लेकिन बात नालायक़ गोवर्धन पर आकर फँस गयी। जहाँ सभी ने अस्त्र रख दिया। उधर फूफा जी कड़ाही में छनती गरमा-गरम पूड़ी की तरह गोलगप्पा हुए हैं। घंटे भर से रसमलाई की प्लेट रखी है। उसकी तरफ़ देखना तो दूर निगाहें तिरछी कर के भी नहीं देख रहे हैं। गरमा-गरम पकौड़ा और चाय ठंड में ओला हो गयी। लेकिन फूफा जी टस से मस नहीं हुए। 

अब बाबू जी परेशान हुए जा रहे थे कि बरात विदा होते बखत लड्डूवा को चंदन लगाने की रस्म कौन निभाएगा। ख़ानदान में इकलौते जीजा जी यही ठहरे। बाबू जी ने फूफा जी को मनाने लड्डूवा को ही भेजा।

“अरे! फूफा जी आप क्यों नाराज हैं। वैसे आपको लाने तो हर बार हमी जाते रहे, लेकिन इस बार जनेऊ में फँस गए। गोवर्धन ने सब गुड़ गोबर कर दिया। माफ करिए फूफा जी, इस बार आपकी तिलक लगाने की रस्म शानदार होगी। आपकी घर वापसी रेल से नहीं बुलट से होगी। मुझे चंदन लगाने की रस्म में बाबूजी ने आपको गिफ्ट में बुलट दने का फैसला किया है।”

यह बात सुन फूफा जी का फूला मुँह गुलाब की तरह खिल उठा था। बरामदे में बैठे रिश्तेदारों ने ज़ोर का ठहाका लगाया था। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं