अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जहाँ चाहिए वहाँ थूकिए क्योंकि आप माननीय हैं 

 

हम आदमी के स्वभाव को बदल नहीं सकते हैं। वह अपने स्वभाव यानी आदत से मजबूर होता है। हमारे पूर्वांचल में एक कहावत है कि ‘जवन बानी पड़ी लरिकाई छूटे न बुढ़ाई दईयां’। कहने का भाव यह है कि बचपन में आदमी की जो आदत बन गई वह अंतिम साँस तक उसके साथ रहती है। जिस तरह हम प्रकृति को नहीं बदल सकते हैं, ठीक उसी तरह हम आदमी की आदत को नहीं बदल सकते हैं। आदत एक कला है। मसलन कुछ आदमी दूसरे की सुनते नहीं सिर्फ़ अपनी सुनाते हैं क्योंकि उनके अंदर बड़बोलापन अधिक होता है। कुछ लोग सफ़ेद झूठ बोलते हैं, लेकिन लगता है कि वे बिल्कुल सच बोल रहे हैं। 

हमारे आसपास ऐसे आदमी भी हैं जिन्हें नींद में टहलने की आदत है। कुछ लोग रात भर सोने के बाद भी कुर्सी पर बैठेते ही खर्राटे भरने लगते हैं। इसके साथ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पान और गुटका खाने के बाद उसका महाप्रसाद कहीं भी उड़ेल देते हैं। इस तरह के पुनीत कार्य आम से लेकर ख़ास लोग करते हैं। हमारे माननीय भी विधानभवन को भी नहीं छोड़ते। वहाँ भी अपने थूकने की कला का प्रदर्शन करते हैं। थूकने वालों के इस पुनीत कार्य से लोग बहुत परेशान हैं। अच्छे-अच्छे ऑफ़िस, बहुमंज़िला इमारतें, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सीढ़ियों पर थूकने वालों के लिए विशेष चेतावनी का बोर्ड भी लगा दिया गया है। लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। 

हमारे देश में थूकना एक कला है। राजा-महाराजाओं ने तो थूकने के लिए बकायदा पीकदान रखते थे। अब इस तरह के पीकदान नहीं दिखते लेकिन सरकारी ऑफ़िस के बड़े बाबू की टेबल के नीच प्लास्टिक की बाल्टी पीकदान के रूप में उपयोग होती है। क्योंकि उन्हें मुफ़्त में चाय और पान लेने की आदत होती है। घूस के रूप में भी वे पान की भेंट बत्तीसी निकालते हुए लेते हैं। थूकना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। हमारे यहाँ थूकने की पूरी आज़ादी है। हम सड़क, विधानसभा और सरकारी ऑफ़िस में रोज़ थूकते हैं। अभी एक माननीय विधानसभा में ही थूककर अपनी महानता का अद्भुत परिचय दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी काफ़ी लानत-मलानत की, लेकिन उन्होंने उनके चेहरे को बेनक़ाब नहीं किया, क्योंकि वे माननीय ठहरे। अगर आम आदमी होते तो पता नहीं क्या होता। थूकते हुए उसकी तस्वीर वायरल हो जाती, लेकिन अब सवाल माननीयों की जमात का ठहरा। 

हमारे यहाँ थूकना जैसे संविधानिक अधिकार है। आप रेल सफ़र के दौरान शौचालय में पान और गुटका खाकर थूकने वाले यात्रियों की तरफ़ से किया गया पुनीत कार्य आप आए दिन देखते हैं। खिड़की से भी थूक का महादान करते हैं। क्योंकि पान और गुटका हमें थूकने का पूरा अधिकार देता है। आप बाईक या वाहन पर सफ़र के दौरान भी हम अपने थूकने की कला का प्रदर्शन करते हैं। अच्छे कार्य के लिए जहाँ लोग एक दूसरे की प्रशंसा करते हैं वहीं बुरे कार्य पर थूकते भी हैं यहाँ थूकने का अभिप्राय शाब्दिक निंदा से है। आप जहाँ जाइएगा थूकने वाले आपको आराम से मिल जाएँगे। हमारे समाज में थूक कर चाटने की भी प्रथा रही है। हालाँकि अब इसका वर्जिनल वर्जन के बजाय शाब्दिक माफ़ीनामा आ गया है। लेकिन वह बात अब मुहावरा बन गया है जिसे आम बोलचाल की भाषा में हम थूक कर चाटना कहते हैं। वैसे आजकल लोग इतने महान कार्य कर दे रहे हैं, जिसकी वजह से हर जगह उनकी थू-थू हो रही है। लेकिन अब लोगों की आदत है वे थूकने से बाज़ नहीं आते और लोग बुरा करते रहते हैं। फ़िलहाल थूकने की यह बीमारी लाइलाज है फ़िलहाल इसका कोई समाधान नहीं है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं