इसलिए ही तो तुम जान हो मेरी
काव्य साहित्य | कविता पवन कुमार ‘मारुत’1 Jul 2025 (अंक: 280, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
(मनहरण कवित्त छन्द)
प्रिया प्रेमिका पहचानी पगली पहेली-सी,
समझदार सजनी सुहानी सुबह-सी।
चिक चक्षु चाल चंचल चन्द्रमा चाँदनी से,
प्रण परवाने-सा प्यारी पलाश पुष्प-सी।
आनन्द आगार अरु अपनापन अथाह,
संग सुख शोक सहे संगिनी सागर-सी।
प्रणय परिपूर्ण प्यारे प्राण “मारुत” मेरे,
चमकती चारु जीवन-ज्योति जुगनू-सी॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं