अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मोय आराम कहाँ

 

सावन का महीना है। सुबह के 9 बज गए हैं। आज रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसलिये आज ठण्ड-सी भी हो गयी है। 

एक बड़े शहर में अपने ख़ुद के घर में रह रहे एक मुलाज़िम मदन बाबू ने आज ऑफ़िस जाना निरस्त कर दिया है; वे रोज़ स्कूटर से ऑफ़िस जाते हैं न; इसलिये . . . उन्होंने अवकाश का प्रार्थना पत्र ई मेल से भेज दिया है। 

इसी शहर की इसी कॉलोनी में रहने वाले तथा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा विजय भी आज कोचिंग नहीं जा रहे हैं। कैसे जायें, सड़क पर तो इतना अधिक पानी है कि उनकी एक्टिवा के तो पूरे पहिए ही पानी में डूब जायेंगे . . .। उँह, क्या विशेष फ़र्क़ पड़ता है, एक दिन कोचिंग न भी जाएँ तो, वैसे भी अब तो रिवीजन चल रहा है। 

इधर एक गाँव में एक मेहनत-कश कृषक खचेरे, घर के दरवाज़े तसला-फावड़ा लिए बेचैन से खड़े दिख रहे हैं . . .। पत्नी को आवाज़ देते हैं, “अरे जल्दी निकलो भाई, कितनी देर पहले रमुआ बता गया था कि अपने खैराऊ की मेड़ फूट गयी है।” 

पत्नी बोलती है, “थोड़ा तो ठहरो, मैंने तो पूरी बाँहों का ब्लाउज पहन लिया है, तुम्हारे लिए बंडी ढूँढ़ रही हूँ, ठण्ड है न।” 

“जेठी, अगर हम इसी प्रकार यहीं ठण्ड मनाते रहे तो उधर खेत की सारी मिट्टी बह जाएगी . . .  काहे की ठण्ड? खेत पर जाकर फावड़ा चलाएँगे तो नेक देर में ठण्ड दूर खड़ी दिखाई देगी।” 

‘जेठी’ आ जाती है। दोनों गेंहू की नरई की खुइयाँ ओढ़कर बरसते पानी में ही, रास्ते में पिंडली तक भरे पानी में जल्दी-जल्दी खेत की ओर निकल पड़ते हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कविता

चिन्तन

कहानी

लघुकथा

कविता - क्षणिका

बच्चों के मुख से

डायरी

कार्यक्रम रिपोर्ट

शोध निबन्ध

बाल साहित्य कविता

स्मृति लेख

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं