अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

समाजीकरण

 

तीन वर्षीय श्लोक भैया चीनी मिट्टी के खिलौने वाले घोड़े को लेकर मस्त होकर आँगन में इधर से उधर घूम घूम कर खेल रहे थे। उनके दस वर्षीय बड़े भाई ज्ञान जी वहीं चटाई पर बैठ कर आज का होम वर्क कर रहे थे जबकि दादा जी वहीं एक कोने में कुर्सी पर बैठ कर अख़बार पढ़ रहे थे। 

अरेsss . . . यह क्या हुआ। श्लोक जी के हाथ से घोड़ा गिर गया। उसकी दो टाँगें टूट गईं, पूँछ भी टूट गयी; श्लोक जी रोने लगे। 

दादा जी ने अख़बार में आँखें गढ़ाए हुए ही पूछा, “ज्ञान देखो क्या हुआ, ये श्लोक जी क्यों रोने लगे?” 

ज्ञान ने पहले ही सब कुछ जान लिया था सो बोले, “दादा जी, श्लोक जी का घोड़ा गिर कर टूट गया है, इसलिए . . .” फिर श्लोक जी की ओर मुख़ातिब होकर बोले, “अले अले श्लोक, इसमें रोने की क्या बात है। अभी जुड़ जाएगा आपका घोड़ा।” 

ज्ञान जी कमरे में गए और एक गम-ट्यूब लेकर लौट आए। 

चिपकाने से पहले ज्ञान जी ने घोड़े के टूटे हुए अंग घोड़े में लगाकर जाँच की। 

अब दादा जी ने अख़बार अलग रख दिया और ग़ौर से श्लोक जी की उत्सुकता व ज्ञान जी की क्रियाशीलता देखने लगे। 

ज्ञान जी ने टूट कर अलग हुई पूँछ को घोड़े में यथास्थान लगाकर देखा . . . हाँ, बिल्कुल फ़िट। 

अब उन्होंने इसी प्रकार उसकी एक टाँग चेक की तो वह फ़िट ही नहीं बैठ रही थी। बैठती भी कैसे? वे दायीं टाँग बायीं तरफ़ लगा कर चेक कर रहे थे जो। 

दादा जी हँसते हुए बोले, “ज्ञान बेटा, जो अंग जहाँ का है, वहीं फ़िट होगा, दूसरी जगह फ़िट हो ही नहीं सकता। आप घोड़े की दायीं टाँग बायीं तरफ़ लगा रहे हैं इसलिये फ़िट नहीं बैठ रही है। इसे दायीं तरफ़ लगाओ।” 

ज्ञान जी ने ऐसा ही किया। 

“हाँ दादा जी एकदम फ़िट।” 

“अब बायीं टाँग को बायीं तरफ़ लगाओ . . .” 

“दादा जी, एकदम फ़िट।” 

अब ज्ञान जी टूटे हिस्सों में गम लगाकर दोनों टाँगें और पूँछ ठीक से चिपका देते हैं। 

जोड़ इस प्रकार फ़िट बैठ जाते हैं कि बिना ग़ौर से देखे लगता ही नहीं है कि घोड़ा टूट भी गया था। 

श्लोज जी अपना घोड़ा पाकर ख़ुश होकर अंदर अपनी दादी जी के पास भाग जाते हैं। 

दादा जी चिंतन करने लगते हैं कि सच में समाज में भी जिन व्यक्तियों का स्वभाव, आचरण, कार्य-व्यवहार जिन लोगों से मिलता है वे परस्पर मिल कर एक मज़बूत समूह (ग्रुप) बन जाते हैं, शक्तिशाली हो जाते हैं; जिनका नहीं मिलता वे अलग-थलग पड़ जाते हैं। अलग-थलग पड़े यही लोग समूह बनने की ऐसी प्रक्रिया को गुटबाज़ी कहने लगते हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

25 वर्ष के अंतराल में एक और परिवर्तन
|

दोस्तो, जो बात मैं यहाँ कहने का प्रयास करने…

अच्छाई
|

  आम तौर पर हम किसी व्यक्ति में, वस्तु…

अनकहे शब्द
|

  अच्छे से अच्छे की कल्पना हर कोई करता…

अपना अपना स्वर्ग
|

क्या आपका भी स्वर्ग औरों के स्वर्ग से बिल्कुल…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कविता

चिन्तन

कहानी

लघुकथा

कविता - क्षणिका

बच्चों के मुख से

डायरी

कार्यक्रम रिपोर्ट

शोध निबन्ध

बाल साहित्य कविता

स्मृति लेख

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं