शास्त्र पर सम्वाद जो चाहा
काव्य साहित्य | कविता डॉ. अमिता शर्मा31 Mar 2015
शास्त्र पर सम्वाद जो चाहा
शस्त्रों पर वो आ गए
अनचाहे अनगढ़े सुरों में
गाली-गाली गा गए
पुष्प-प्रसंग तो छूटे छूटे
शूलों को चमका गए
कैसे भाव और कैसी भाषा
सब चकित हुए चकरा गए
सुन सुन कर हैरान हुए हम
पढ़ पढ़ कर परेशान हुए हम
अपना गुनाह समझ न आया
आहत और अवाक् हुए हम
था केवल इक प्रश्न उठाया
पत्थर पत्थर बरसा गए
बोधिवृक्ष की राह क्या पूछी
कुरुक्षेत्र पहुँचा गए
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सामाजिक आलेख
कविता
- अथ से अभी तक
- आज फिर बाहर चाँदी बिछी है
- नए साल को
- बबूल एक शाश्वत सत्य है
- मेरी हक़ूमत हैरान है पहले भी परेशान थी अब भी परेशान है
- मेरे गाँव के घर का द्वार
- शास्त्र पर सम्वाद जो चाहा
- संवादों पे साँकल
- समूची धरा बिन ये अंबर अधूरा है
- सिंहासन सो रहा है
- हम भी होली खेलते जो होते अपने देश
- ज़िन्दगी
- ज़िन्दगी-ज़िन्दगी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं