अंतिम प्रश्न
काव्य साहित्य | कविता सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’15 Jul 2026 (अंक: 301, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
मरने से पहले
उस आदमी ने
अपने बेटे से नहीं पूछा—
"कितना कमाया?"
न ही यह पूछा—
"कितनी ज़मीन है?"
उसने केवल इतना पूछा—
"जब मैं नहीं रहूँगा,
क्या कोई
मुझे याद भी करेगा?"
बेटा चुप रहा।
क्योंकि
इस प्रश्न का
उत्तर
बैंक में नहीं रखा जाता।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं