अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ख़्वाब


मैंने ख़्वाब बहुत देखे थे
कुछ सच थे, कुछ अनदेखे थे
 
कुछ पुड़िया में बंद पड़े थे
कुछ गुड़िया के साथ जुड़े थे
कुछ उड़ते फिरते तितली से
कुछ छोटे, कुछ बहुत बड़े थे
 
कुछ रंगीन बटन लगते थे
झूले से भावन लगते थे
साँझ जले चूल्हे की ख़ुशबू
जैसे वो पावन लगते थे
 
कुछ गिर जाते आँसू बन कर
जैसे बहती बर्फ़ पिघलकर
कभी झिझकते, कभी सिसकते
कभी ललकते, मचल-मचल कर
 
कुछ माँ का आँचल लगते थे
पापा का संबल लगते थे
मुश्किल की तपती गर्मी में
बारिश का बादल लगते थे
 
जाने कब मैं बड़ी हो गई
लड़की मैं फुलझड़ी हो गई
माँ की चिंता, पिता का बोझा
दोराहे पर खड़ी हो गई
 
छोड़ किताबों के सपनों को
तोड़ के रिश्तों को, अपनों को
मैं साजन के द्वार आ गई
ख़ुशियों का संसार पा गई
 
जब बच्चों को पाल रही थी
माँ की ममता साल रही थी
उनके ऊपर मैं थी मरती
तब भी सपने देखा करती
 
कुछ सपने तब गुब्बारे से, 
उड़ते-उड़ते कहीं खो गए
कुछ सपने बच्चों के जीवन
से जुड़कर के पूर्ण हो गए
 
मैं अब भी सपने बुनती हूँ
बिखरी कलियों को चुनती हूँ
लोगों से जब भी मिलती हूँ
उनकी व्यथा कथा सुनती हूँ
 
अब मेरे सपने कहते हैं
दुनिया में एक क्रांति आए
भय, आतंक, युद्ध मिट जाए
सबके मन में शान्ति छाए
 
आदर्शों की बात नहीं हैं
सबके मन की बात यही है
सच तो ये है मित्रों सारी
ख़ुशियों की सौग़ात यही है
 
आओ ऐसे ख़्वाब सजाएँ
दुनिया को फिर स्वर्ग बनाएँ
कुछ तो सपने होंगे पूरे
क्या शिकवा कुछ रहे अधूरे

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं