अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मन . . . मनु . . .मनुष्य—

 

(महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर) 
 
आज हम उन शब्दों को नहीं, 
उस चेतना को प्रणाम करते हैं
जिसने मन को मनुष्य बनाया, 
जिसने संवेदना को दर्शन दिया, 
और कविता को संस्कृति बना दिया। 
यह मेरे मन की वह पुकार है
जो आज शब्द बनकर
आप सब तक पहुँची है। 
आज, 
महाकवि जयशंकर प्रसाद जी की जयंती के सान्निध्य में
मैं अपनी नहीं—
उनकी संवेदना को स्वर दे रही हूँ। 
जिस कवि ने कहा—
“नारी, तुम केवल श्रद्धा हो” 
उसने मुझे लिखना नहीं, 
महसूस करना सिखाया। 
आज हम उनके शब्दों को नहीं—
उनकी आत्मा को स्वर देते हैं। 
 
मन, मनु और मनुष्य—
यह केवल शीर्षक नहीं, 
यह जयशंकर प्रसाद की
भाव-यात्रा है। 
“अरुण यह मधुमय देश हमारा”—
कवि के लिए यह केवल भूगोल नहीं था, 
यह तो वह चेतना-भूमि थी
जहाँ संस्कृति ने आँखें खोलीं
और आत्मा ने भाषा पाई। 
“बीती विभावरी जाग री”—
यह केवल रात्रि का जाना नहीं था, 
यह अज्ञान की छाया का छँटना था, 
जब ऊषा ने
मनुष्य को
स्वयं से परिचित कराया। 
“नारी, तुम केवल श्रद्धा हो”—
यह पंक्ति नहीं, 
यह जीवन-दर्शन है। 
कवि जानता था—
जीवन केवल यथार्थ से नहीं चलता, 
उसे स्वप्न चाहिए, 
उसे सम्भावना चाहिए। 
और तभी—
“वे कुछ दिन कितने सुंदर थे” 
स्मृति मुस्कुराती है, 
आँसू मौन हो जाते हैं, 
क्योंकि अतीत
दुख नहीं देता—संस्कार देता है। 
“अरे! कहीं देखा है तुमने?” 
हाँ कवि, 
हमने देखा है—
मनुष्य को
अपने ही प्रश्नों में उलझा, 
अपने ही उत्तरों से डरता हुआ। 
कामायनी में
मनु खड़ा है
मन और श्रद्धा के बीच, 
और वहीं खड़ा है
हर युग का मनुष्य—
कभी कर्म से भागता, 
कभी करुणा से जुड़ता। 
कवि कहता है—
“सब जीवन बीता जाए”, 
पर यह बीतना व्यर्थ नहीं, 
यह बीतना
अनुभव बन जाता है। 
“जागो जीवन के प्रभात”—
यह केवल सुबह नहीं, 
यह चेतना का आह्वान है, आत्मा की वह घंटी है
जो हर युग में बजती है। 
प्रसाद के यहाँ
आँसू में पीड़ा है, 
पर विलाप नहीं—
क्योंकि उनका दुःख भी
संयम से रोता है। 
उनके यहाँ
ईश्वर मंदिर में नहीं, 
मनुष्य के कर्म में है। 
और सरस्वती
शब्दों के माध्यम से
सभ्यता को सँवारती है। 
जयशंकर प्रसाद—
आप केवल कवि नहीं, 
आप संस्कृति के साक्षी हैं। 
आपके शब्दों में
भारत ने स्वयं को पहचान है
 
मन . . . मनु . . .मनुष्य—
इसी यात्रा का नाम है
जयशंकर प्रसाद। 
आज शब्द नतमस्तक हैं, 
संवेदना सजीव है, 
जो
महाकवि जयशंकर प्रसाद के चरणों में
सादर समर्पित है

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

काम की बात

ललित निबन्ध

सांस्कृतिक आलेख

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं