ना जाने क्यूँ?
काव्य साहित्य | कविता धर्मेन्द्र सिंह ’धर्मा’1 Jan 2020 (अंक: 147, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
ना जाने क्यूँ?
व्याकुल है मेरा हृदय
स्वयं को लेकर,
व्यस्त सा रहता है
उस भँवरे की तरह
जो मग्न रहता है,
कुमुद को खिलाने में......
ना जाने क्यूँ?
नादान परिन्दे की भाँति
मेरा भी मन विचलित हो जाता है।
उड़ कर नील गगन में,
जो भूल जाता है अपने नीड़ की राह....
ना जाने क्यूँ?
मैं जब सफलता के
शिखर पर पहुँचने का मार्ग खोजता हूँ।
तो दिखती हैं दो राहें,
और फिर असमंजस में फँस जाता हूँ......
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
गीत-नवगीत
नज़्म
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं