प्रभा चक्र
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत संगीता राजपूत ‘श्यामा’1 Jun 2024 (अंक: 254, प्रथम, 2024 में प्रकाशित)
टेर लगा दिनकर खिसियाया
संग काठ क्यों खेल रहा
बैठ इला पे क्रीड़ा करने
प्रभा चक्र पे आक बहा . . .
बाँछें खिल गई शैशव की
द्वार पे मित्र का आगमन
भेट सिंदूरी डिबिया बंद
करूँ हर्ष लिपट आचमन
बालक को किलकारी देकर
रशिम रथ पे सूर्य नहा . . .
राह चले पगडंडी की मिल
सरसी ऊपर तैरेंगे
एक गुलेल के हैं लक्ष्य दो
नभ पे कंचे फरेंगे
साँझ ढले तक धमा चौकड़ी
पाखी दंगल देख यहाँ . . .
चला ठुमक के बालापन
गलबहिया डाल भानु की
दोनों ने अब ऐड़ लगाई
गगन पे साधी ठानुकी
देख सवेरा मन मुसकाए
दृश्य कथानक सुखद कहा . . .
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
सजल
लघुकथा
ऐतिहासिक
गीत-नवगीत
रचना समीक्षा
कविता
एकांकी
साहित्यिक आलेख
ललित निबन्ध
व्यक्ति चित्र
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं