अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दस सेकंड का फ़ैसला

ट्रेन अभी चली नहीं है।

भीड़भाड़ वाली ट्रेन, प्लेटफ़ॉर्म पर भागते लोग, और चाय वाले की आवाज़, “चाय . . . गरम चाय . . . ”

“कितने की है चाय?” अमित ने खिड़की से झुककर पूछा।

“दस रुपये की साहब, गरमा-गरम, कड़क अदरक वाली चाय!”

“अच्छा, एक दे दो . . . खुले पैसे हैं तुम्हारे पास?”

“कितने का है साहब?”

“सौ का।

“पहले चाय दो . . .” अमित ने थोड़ा सशंकित होकर कहा। गाड़ी चलने वाली थी। अमित जोखिम नहीं ले सकता था—अभी सौ का नोट लेकर चपत हो चला चायवाला तो?

अमित ने दस रुपये की चाय ली। सौ का नोट पकड़ा दिया।

वेंडर ने जल्दी में अपनी बरसाती जेब टटोली, खुले नोट निकाले और अमित को पकड़ा दिए, “गिन लीजिए साहब।”

अमित नोट गिनने लगा। तभी उसे पता लगा कि उसने दस-दस के तीन नोट और एक उसी का सौ का नोट वापस कर दिया था। शायद हड़बड़ी में पचास का नोट नहीं निकाल पाया और सौ का ही पकड़ा दिया।

“साहब, दस रुपये और नहीं हैं . . . आप एक चाय और ले लीजिए साहब। अभी ट्रेन चलने वाली है, नहीं तो मैं बाहर से ही खुल्ले कराकर ले आता . . .”

वह थोड़ा मायूस-सा दिख रहा था, उसे डर था कि कहीं ग्राहक चाय वापस न लौटा दे।

“अरे, तुमने मुझे . . . ” अमित ने बाक़ी के शब्द किसी तरह मुँह में ही दबा लिए।

“नहीं, कुछ नहीं . . . मुझे चाय नहीं चाहिए। तुम रख लो दस रुपये अपने पास।

“चलो कोई नहीं, ट्रेन चलने वाली है . . . ”


ट्रेन सीटी दे चुकी थी। वेंडर वहीं खड़ा अमित को दुआएँ-सी दे रहा था। अमित को लगा जैसे वह आज कितना छोटा हो गया है उस वेंडर के सामने।

ट्रेन चल पड़ी। उसने खिड़की से झाँका। वेंडर भीड़ में कहीं गुम—धुँधली-सी शक्ल उसकी आँखों से ओझल हो गई। 
अमित ने जेब टटोली। अतिरिक्त पचास की गरमी महसूस हुई। और भीतर एक हल्की-सी ठंडक उतर आई।

इतने में ट्रेन थोड़ी दूर जाकर झटके से रुक गई। अमित का दिल धक से रह गया। उसे लगा जैसे उसकी चोरी पकड़ी गई हो। शायद वेंडर ने ट्रेन रुकवा दी हो कहीं तो? क्या कोई पुलिस वाला लेकर आएगा उसे?

सामने वाली सीट पर बैठे बुज़ुर्ग यात्री ने सहज स्वर में कहा, “बेटा, ये पैसेंजर ट्रेन है, रोज़ की खींच-तान चलती रहती है।”

इतने में टीटी आ चुका था।

“चिंता न करें साहब,” उसने हँसते हुए कहा, “अभी एक दूसरी फ़ास्ट गाड़ी को पास कराना है, इसलिए रुकी है।”

जब तक ट्रेन रुकी रही, अमित डरा-सहमा-सा, सिकुड़ा हुआ-सा, अपराधी की तरह बैठा रहा।

थोड़ी देर में ट्रेन चल दी। रफ़्तार पकड़ चुकी थी। अमित की जेब में पचास रुपये सुरक्षित थे।

वह चाय की चुस्की लेने लगा। पर चाय की गर्माहट के साथ-साथ मन में एक कसैला-सा स्वाद रह गया था, जिसे अदरक भी नहीं काट पाया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

प्रहसन

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं