अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रकाश मनु


सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और बच्चों के प्रिय लेखक
मूल नाम: चंद्रप्रकाश विग
जन्म: मई, 1950 को शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश में। 
शिक्षा: आगरा कॉलेज, आगरा से भौतिक विज्ञान में एम.एस-सी. (1973)। फिर साहित्यिक रुझान के कारण जीवन का सारा ताना-बाना ही बदल गया। पूरा जीवन लिखने-पढ़ने के लिए समर्पित करने का निश्चय। 1975 में हिंदी साहित्य में एम.ए.1980 में यू.जी.सी. के फ़ेलोशिप के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ‘छायावाद एवं परवर्ती काव्य में सौंदर्यानुभूति’ विषय पर शोध संपन्न। 
सम्प्रति: कुछ वर्ष प्राध्यापक रहे। लगभग ढाई दशकों तक बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका ‘नंदन’ के संपादन से जुड़े रहे। अब स्वतंत्र लेखन। प्रसिद्ध साहित्यकारों के संस्मरण, आत्मकथा तथा बाल साहित्य से जुड़ी कुछ बड़ी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। 
प्रकाशन:
उपन्यास: यह जो दिल्ली है, कथा सर्कस, पापा के जाने के बाद। 
कहानियाँ: अंकल को विश नहीं करोगे, सुकरात मेरे शहर में, अरुंधती उदास है, ज़िन्दगीनामा एक जीनियस का, तुम कहाँ हो नवीन भाई, मिसेज मजूमदार, मिनी बस, दिलावर खड़ा है, मेरी श्रेष्ठ कहानियाँ, मेरी इकतीस कहानियाँ, 21 श्रेष्ठ कहानियाँ, प्रकाश मनु की लोकप्रिय कहानियाँ,
मेरी कथायात्रा: प्रकाश मनु, तुम याद आओगे लीलाराम, भटकती ज़िन्दगी का नाटक। 
कविता: एक और प्रार्थना, छूटता हुआ घर, कविता और कविता के बीच। 
अन्यः:
जीवनी: देवेंद्र सत्यार्थी: एक सफ़रनामा, जो ख़ुद कसौटी बन गए। 
आत्मकथा: मेरी आत्मकथा: रास्ते और पगडंडियाँ, मैं मनु। 
संस्मरण: यादों का कारवाँ, मैं और मेरी कहानी, साहित्य मनीषियों की अद्भुत दास्तानें, हिंदी के दिग्गज साहित्यकार: यादें और मुलाक़ातें, हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार: यादें और मुलाक़ातें। 
विशेष: हिंदी के दिग्गज साहित्यकारों के लंबे, अनौपचारिक इंटरव्यूज की किताब ‘मुलाकात’ बहुचर्चित रही। देवेंद्र सत्यार्थी, रामविलास शर्मा, शैलेश मटियानी, रामदरश मिश्र तथा विष्णु खरे के व्यक्तित्व और साहित्यिक अवदान पर गंभीर मूल्यांकनपरक पुस्तकें। साहित्य अकादमी के लिए देवेंद्र सत्यार्थी और विष्णु प्रभाकर पर मोनोग्राफ। सत्यार्थी जी की संपूर्ण जीवनी ‘देवेंद्र सत्यार्थी: एक सफ़रनामा’ प्रकाशन विभाग से प्रकाशित। इसके अलावा ‘बीसवीं शताब्दी के अंत में उपन्यास: एक पाठक के नोट्स’ आलोचना में लीक से हटकर एक भिन्न ढंग की पुस्तक। 
बाल साहित्य: विभिन्न विधाओं की डेढ़ सौ से अधिक रुचिकर पुस्तकें, जिनमें प्रमुख हैं— प्रकाश मनु की चुनिंदा बाल कहानियाँ, मेरे मन की बाल कहानियाँ, मेरी संपूर्ण बाल कहानियाँ (तीन खंड), प्रकाश मनु की श्रेष्ठ बाल कहानियाँ, धमाल-पंपाल के जूते, एक स्कूल मोरों वाला, बच्चों की सदाबहार कहानियाँ, इक्कीसवीं सदी की श्रेष्ठ बाल कहानियाँ, ख़ुशी का जन्मदिन, मैं जीत गया पापा, मेले में ठिनठिनलाल, भुलक्कड़ पापा, लो चला पेड़ आकाश में, चिन-चिन चूँ, मातुंगा जंगल की अचरज भरी कहानियाँ, मेरी प्रिय बाल कहानियाँ, मेरी प्रिय किशोर कहानियाँ, मेरी प्रिय शिशुकथाएँ, इक्यावन बाल कहानियाँ, नंदू भैया की पतंगें, कहो कहानी पापा, बच्चों की 51 हास्य कथाएँ, चुनमुन की अजब-अनोखी कहानियाँ, गंगा दादी जिंदाबाद, क़िस्सा एक मोटी परी का, चश्मे वाले मास्टर जी, धरती की सब्जपरी, जंगल की कहानियाँ, अजब-अनोखी शिशुकथाएँ, दादी माँ का चश्मा, खिलौनों की दावत, दीवाली के नन्हे मेहमान, नानी का घऱ और क़िस्से पंपापुर के, बच्चों का पंचतंत्र, ईसप की 101 कहानियाँ, तेनालीराम की चतुराई के अनोखे क़िस्से (कहानियाँ), प्रकाश मनु के संपूर्ण बाल उपन्यास (दो खंड), गोलू भागा घर से, एक था ठुनठुनिया, चीनू का चिड़ियाघर, नन्ही गोगो के कारनामे, खुक्कन दादा का बचपन, पुंपू और पुनपुन, नटखट कुप्पू के अजब-अनोखे कारनामे, ख़जाने वाली चिड़िया, अजब मेला सब्जीपुर का, चार बाल उपन्यास, क़िस्सा चमचम परी और गुड़ियाघर का, बच्चों के तीन उपन्यास (उपन्यास), मेरी संपूर्ण बाल कविताएँ, प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ, बच्चों की एक सौ एक कविताएँ, हाथी का जूता, इक्यावन बाल कविताएँ, हिंदी के नए बालगीत, बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ, मेरी प्रिय बाल कविताएँ, मेरे प्रिय शिशुगीत, 101 शिशुगीत (कविताएँ), प्रकाश मनु के श्रेष्ठ बाल नाटक, मुनमुन का छुट्टी-क्लब, इक्कीसवीं सदी के बाल नाटक, मेरे संपूर्ण बाल नाटक (दो खंड), बच्चों के अनोखे हास्य नाटक, बच्चों के रंग-रँगीले नाटक, बच्चों को सीख देते अनोखे नाटक, बच्चों के श्रेष्ठ सामाजिक नाटक, बच्चों के श्रेष्ठ हास्य एकांकी (बाल नाटक), विज्ञान फंतासी कथाएँ, अजब-अनोखी विज्ञान कथाएँ, सुनो कहानियाँ ज्ञान-विज्ञान की, अद्भुत कहानियाँ ज्ञान-विज्ञान की (बाल विज्ञान साहित्य)। 

हिंदी में बाल साहित्य का पहला बृहत् इतिहास ‘हिंदी बाल साहित्य का इतिहास’ लिखा। इसके अलावा ‘हिंदी बाल कविता का इतिहास’, ‘हिंदी बाल साहित्य के शिखर व्यक्तित्व’, ‘हिंदी बाल साहित्य के निर्माता’ और ‘हिंदी बाल साहित्य: नई चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ पुस्तकें भी। संस्मरण, साक्षात्कार, आलोचना और साहित्येतिहास से संबंधित विचारोत्तेजक लेखन। कई महत्त्वपूर्ण संपादित पुस्तकें और संचयन भी। कई पुस्तकों का पंजाबी, सिंधी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ समेत अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद। 

पुरस्कार: 

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं