अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बदलते रिश्ते

शादी की बहुत दिनों बाद अनोखी अपने ननिहाल गई, वहाँ उसने देखा नानी का घर कच्चे मकान के स्थान पर, पक्की ईंटों का आलीशान बँगला बन गया था। 

गाड़ी दरवाज़े पर जाकर खड़ी हुई, अनोखी ने कार से उतरते हुए घर के मुख्य द्वार की ओर क़दम बढ़ाए। 

घर की कुछ महिलाएँ उसे देख और मन ही मन सोचने लगीं, ‘यह कौन है?’ और उसे पहचानने की कोशिश कर रही थीं। 

तभी अनोखी हँसते हुए भाभी के पैर छू कर बोली, “लग रहा है आप हमको नहीं पहचान पा रही हैं, मैं आपकी शारदा बुआ की छोटी बेटी हूँ।” 

भाभी कहने लगी, “अरे बच्ची! हम तुमको पहली बार देख रहे हैं। कितनी बार बुआ जी से कहे कि अनोखी को भी लेकर आएँ, उम्र का भी असर है बच्ची। नाना-नानी, मामा-मामी नहीं है तो क्या हुआ अभी तुम्हारी भाभी है।”

भाभी के बग़ल में कुछ और महिलाएँ थीं, अनोखी उनको देखे जा रही थी। भाभी ने परिचय करवाया, “आपके बड़े भतीजे हर्षित की पत्नी और ये दूसरी मोहित की पत्नी हैं।” 

अनोखी भाभी से कहने लगी, “आपने कभी बताया ही नहीं, मेरे भतीजे सब कितने बड़े हो गए और इनकी शादियाँ भी हो गईं।” 

अनोखी भाभी से नाराज़गी ज़ाहिर कर ही रहीं थीं, इतने में उसने देखा, छोटे बच्चे-बच्चियाँ उसे घेरे हुए हैं। 

भाभी हँसकर कहने लगी, “यह सब आपके भतीजे के बच्चे हैं।” 

बच्चे पूछने लगे, “आजू (दादी) आंटी मेरी क्या लगेंगी?” 

अनोखी मुस्कुराकर कहने लगी, “मैं आप सबकी बुआ हूँ आप सब मुझे फुई भी बुला सकते हो!” 

अनोखी महसूस कर रही थी, देखते ही देखते वक़्त के साथ रिश्ते भी बदल रहे हैं और इन रिश्तों के नाम भी बदल रहे हैं। चाचा से चाचू, ब्रदर से ब्रो, सिस्टर से सिस, ऐसे कई नाम हैं जो आज के दौर में बड़ी तेज़ी से लिए जा रहे हैं। 

इतने में भाभी बोली, “चलो बेटा! घर के अंदर।” 

भाभी भी अपनी भूल को स्वीकार कर कहने लगी, “ग़लती एक ही रिश्तों में नहीं होती है, हम दूसरों से अपेक्षा करते हैं और ख़ुद उनकी अपेक्षा पर खरे नहीं उतरते। मैं अपने बच्चों को रिश्तेदारों से दूर करती गई, आज मेरी बहुएँ आपको बेटा! पहचान ही नहीं रही थीं। इस बदलते परिवेश में अकेले जीने की आदत डाली ली थी। बेटा! तूने मेरी आँखें खोल दीं। हम नए रिश्ते बनाते जाते हैं और, पुराने रिश्तों को भूल जाते हैं, जब भी तुम्हारा जी करे मिलने आ जाया करो! और हम भी! बेटा! आएँगे। 

“रिश्ते पौधों की तरह हैं, जितना इसमें खाद-पानी पड़ेगा, फूल उतना ही अच्छा निकलेगा।” 

अनोखी ने हामी भरी, “हाँ भाभी! आप सही कह रही हैं। बदलते रिश्तों के साथ तालमेल बिठाकर हमें जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। हम अपनों के आशीर्वाद के बिना अधूरे हैं, अपनों का प्यार हमें सदैव मिलता रहे। 
जब तक हम एक दूसरे से मिलेंगे-जुलेंगे नहीं, तब तक रिश्तों में प्रेम पनपेगा नहीं।” 

हम सभी अपने नए रिश्तों के साथ पुरानी रिश्तों को भी सहेजें, उनके साथ भी अपने संबंधों को मज़बूत बनाएँ।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

स्मृति लेख

चिन्तन

किशोर साहित्य कविता

आप-बीती

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं