अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

वे दिन भी क्या थे

मुझे आज भी वे दिन याद हैं जब गर्मी की छुट्टियों में मुंबई से मेरे बड़े ताऊ जी-ताई जी, पापा, भैया-भाभी महानगरी ट्रेन से गाँव आते थे। घर के सभी लोग बहुत ख़ुश होते थे। कि मई माह तक सभी लोग साथ में रहेंगे। 

1990 तक मेरे घर का पिछला हिस्सा मिट्टी और खपरैल से, आगे का ओसारा ईंट-सीमेंट से बना हुआ सुंदर लग रहा था। 

उत्तर मुखी घर का दिशा होने के कारण घर की बायीं तरफ़ एक नीम का पेड़ था। नीम के पेड़ के नीचे छोटा चबूतरा था जिस पर सुबह-शाम लोग बैठकर चाय पीते थे। पास में ही बहुत सुंदर पक्का बैठिका, उससे लगा हुआ आम का बग़ीचा जो बैठिका के पीछे तक फैला हुआ था। 

घर और बैठिका के सामने ख़ूब बड़ा-सा द्वार, घर के दाहिने ठंडी के मौसम में गाय, भैंस, बैल को रहने के लिए मिट्टी, लकड़ी, खपरैल से बना हुआ घर था। ठीक उसी के सामने बड़ी-सी चरनी थी जिसमें बड़े-बड़े हौदे थे। 

द्वार के बीचों-बीच विशाल पीपल का पेड़, उस पेड़ के नीचे गोलाकार में बड़ा-सा चबूतरा, और उस पर सुंदर शिव मंदिर है। इस मंदिर की पूजा मेरे दादाजी से लेकर आज तक घर के सभी सदस्य करते हैं। पीपल के चबूतरे की दस क़दम दूरी पर पुराना कुआँ था, जो १९९१ के आसपास सूख गया था, मेरे दूसरे नंबर के ताऊ जी ने सभी भाइयों एवं भतीजे के सहयोग से उस कुएँ का पुनर्निर्माण करवाया था। उस समय हम सभी लोगों ने पानी के महत्त्व को भली-भाँति जाना। 

बात तो मैं कर रही थी गर्मी की छुट्टियों की, यह मन भी कहाँ-कहाँ चला जाता है। दोपहर के समय हम सभी आम के बग़ीचे में जाते थे, पेड़ों के नीचे ख़ूब खेलते थे। मुझे आज भी वे खेल याद हैं जैसे; कबड्डी, सिल्लो पत्ती, चिब्भी, कौड़िया बुझावल जिसकी पंक्ति आज भी मुझे याद है—सुमन पारी धीरे से आना शोर न मचाना, पीछे मुड़के ताली बजाना; यह खेल मुझे बहुत पसंद था। 

उसी आम के बग़ीचे में बड़े-बड़े पलंग बिछे रहते थे, तो कुछ पलंग पीपल के पेड़ के नीचे। सब अपने उम्र वालों के साथ हँसी ठहाका लगाते थे, लू चलती थी, फिर भी हमें कुछ फ़र्क़ नहीं पड़ता था। जहाँ धूप आती थी, वहाँ से चारपाई खिसका कर छाँव में कर लेते थे। 

जब किसी को प्यास लगती थी तो घर का कोई बड़ा व्यक्ति कुएँ से पीतल के गगरा में पानी निकाल लाता था, तो घर की बेटी बड़ी माई से मूँज की बनी डलिया में गुड़ माँग लाती थी। 

सबकी खाने की रुचि अलग-अलग थी, कोई कच्चा आम नमक के साथ, तो कोई सत्तू, कोई लाई चना खाता, तो कोई आम भूनकर पन्ना बना लाता, तो कोई बेल शरबत क्या! सब में प्यार था। 

धीरे-धीरे छुट्टियाँ समाप्त होने लगतीं थी, तो परदेसियों के बैग को घर की महिलाएँ भरना शुरू कर देती थीं जैसे; आम, कटहल का अचार, अरहर की दाल, अलसी का लड्डू, भुना चना, सत्तू आदि। 

एक महीना हँसी-ख़ुशी कैसे बीत जाता था समय का पता ही नहीं चलता था। 

मुंबई में 13 जून से स्कूल खुल जाते हैं! 

आज भी! मुझे वे दिन याद हैं। जब मेरे पापा, ताई-ताऊजी, भैया-भाभी मुंबई जाते थे तो घर के सदस्यों में से बहुएँ, मँझली अम्मा, मम्मी को छोड़कर सभी लोग सड़क तक बैग, अटैची, बॉक्स लेकर जाते थे और बस का इंतज़ार करते थे, कितना प्रेम था! बीस मिनट आधे घंटे बाद रोडवेज़ बस भी आ जाती थी, तो इतने में पापा, बड़े पापा, भाभी-भैया अपने से बड़ों का चरण स्पर्श करते थे तो हम सभी छोटे बच्चे भी उनका चरण स्पर्श करते थे तो हम लोगों को चॉकलेट खाने का पैसा मिलता था। 

हमारे घर से डेढ़ घंटे का सफ़र था, इसलिए मेरे घर के लोग बनारस ही उतरते थे और बनारस से ही मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ते थे। 

परदेसियों का जाने से एक ओर मन दुखी रहता था तो दूसरी ओर हम भाई-बहन एक दूसरे से पूछते थे—तुमको पापा ने कितना पैसा दिया, हमको ताई जी ने इतना दिया। हम लोग हाथ में पैसे लिए सीधे गाँव की छोटी दुकान पर चले जाते थे। हम सब भाई-बहन अपनी पसंद का चॉकलेट लेते थे, एक दूसरे को खिलाते थे और उनका भी खाते थे, आपस में बात करते हुए घर आते थे और हम सभी को इंतज़ार रहता था गर्मी की छुट्टियों का। 

आज भी! वे दिन याद है मुझे! 
हमेशा याद रहेंगे, 
जो ख़ुशी के पल बिताए हैं हम अपनों के साथ, 
चेतना ने जिया है उन पलों को 
आज के युग में
धनी व्यक्ति वही है जिसके पास परिवार है, 
माता-पिता का आशीर्वाद साथ है, 
भाई का प्यार है, बहन का दुलार, 
ज़िन्दगी ना मिलेगी फिर दोबारा, 

मैं जब भी किसी को याद करती हूँ, तो उसकी अच्छाइयों के साथ और उसे याद करके कुछ पल के लिए मैं अतीत में खो जाती हूँ। मन ही मन कह उठती हूँ, “वे भी क्या दिन थे! वे दिन भी क्या थे!”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

स्मृति लेख

चिन्तन

किशोर साहित्य कविता

आप-बीती

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं