उनींदी है शाम
काव्य साहित्य | कविता डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’15 Dec 2024 (अंक: 267, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
आज कैसी उनींदी है शाम,
मेरे घर पर उतर आई है।
मुँडेर की बिखरी धूप,
आँगन में सिमट आई है॥
उड़ गए सब पांखी,
बैठे थे नीम की छाँव में
आज अकेली देख,
आँख मेरी भर आईं है॥
एक-एक पल बीता जैसे,
लम्बी-लम्बी काली रातें हैं।
बीते साथ तुम्हारे पल-छिन,
छाया-सी घनी बन आई है॥
बीता शिशिर-हेमंत,
बसन्त भी बीत गया।
तपता ग्रीष्म भी कल ही गया,
आषाढ़ी घटाएँ घिर आई हैं॥
जाएगा बीत शरद भी ऐसे,
जैसे सब बीत गया।
पर गया नहीं एक पल भी ऐसा,
जिसमें याद न तेरी आई है॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं