बच्चे और पौधे
काव्य साहित्य | कविता रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’8 Jan 2019
लहलहाते रहेंगे
आँगन की क्यारियों में
हिलाकर नन्हें-नन्हें पात
सुबह शाम करेंगे बात
प्यारे पौधे।
पास आने पर
दिखलाकर पँखुड़ियों की
नन्हीं-नन्हीं दन्तुलियाँ
मुस्काते हैं
फूले नहीं समाते हैं
ये लहलहाते पौधे।
मिट्टी पानी और उजाला
इतना ही तो पाते
फिर भी रोज़ लुटाते
कितनी खुशियाँ....
बच्चे....
ये भी पौधे हैं
इन्हें भी चाहिए -
प्यार का पानी
मधुर - मधुर स्पर्श की मिट्टी
और दिल की
खुली खिड़कियों से
छन - छन कर आता उजाला
तब ये भी मुस्काएँगे
अपनी किलकारियों का रस
ओक से हमको पिलाएँगे
जब भी स्नेह - भरा स्पर्श पाएँगे
बच्चे पौधे, पौधे बच्चे
बन जाएँगे
घर आँगन महकाएँगे।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आग के ही बीच में
- इस रजनी में
- उगाने होंगे अनगिन पेड़
- उजाले
- एक बच्चे की हँसी
- काँपती किरनें
- किताबें
- क्या करें?
- खाट पर पड़ी लड़की
- घाटी में धूप
- जीवन के ये पल
- नव वर्ष
- बच्चे और पौधे
- बरसाती नदी
- बहता जल
- बहुत बोल चुके
- भोर की किरन
- मुझे आस है
- मेघ छाए
- मेरी माँ
- मैं खुश हूँ
- मैं घर लौटा
- शृंगार है हिन्दी
- सदा कामना मेरी
- साँस
- हैं कहाँ वे लोग?
- ज़रूरी है
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
लघुकथा
सामाजिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
पुस्तक समीक्षा
बाल साहित्य कहानी
कविता-मुक्तक
दोहे
कविता-माहिया
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं