जीवन के ये पल
काव्य साहित्य | कविता रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’20 Feb 2019
जीवन के ये प्यारे पल
आज नहीं तो फिर ये कल।
बह जाएँगे इन हाथों से
करते कल-कल छल-छल॥
जिन्हें छोड़ दें वे मुस्काएँ
दुख की धूप कभी न आए।
जो मिल जाएँ आगे पथ में
उनके लिए भी कुछ कर जाएँ॥
अपना जीवन लुटाते जाना
खोना-खोना, कुछ न पाना।
दर्द उठे फिर-फिर मुस्काना
आँसू आए गीत सुनाना॥
नन्हीं कलियाँ गले लगाकर
ख़ुशबू के नग़में बन जाना।
कोयल जागे तो जग जाना
कोयल सोए तो सो जाना॥
अपना मन तो बिल्कुल जोगी
जंगल और वीराना क्या।
भीड़ नगर की नहीं खींचती
महलों का मिल जाना क्या॥
फुटपाथों पर नींद थी आई
गद्दों पर हम रातों जागे।
माया भागी पीछे-पीछे
हम तो भागे आगे-आगे॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आग के ही बीच में
- इस रजनी में
- उगाने होंगे अनगिन पेड़
- उजाले
- एक बच्चे की हँसी
- काँपती किरनें
- किताबें
- क्या करें?
- खाट पर पड़ी लड़की
- घाटी में धूप
- जीवन के ये पल
- नव वर्ष
- बच्चे और पौधे
- बरसाती नदी
- बहता जल
- बहुत बोल चुके
- भोर की किरन
- मुझे आस है
- मेघ छाए
- मेरी माँ
- मैं खुश हूँ
- मैं घर लौटा
- शृंगार है हिन्दी
- सदा कामना मेरी
- साँस
- हैं कहाँ वे लोग?
- ज़रूरी है
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
लघुकथा
सामाजिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
पुस्तक समीक्षा
बाल साहित्य कहानी
कविता-मुक्तक
दोहे
कविता-माहिया
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं