घाटी में धूप
काव्य साहित्य | कविता रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’4 Feb 2019
भोर की -
पहली किरन से
पुलक भरा
स्पर्श पाया
जैसे शिशु नींद में
रह - रहकर मुस्कुराया।
धूप उतरी
घाटियों में
ज्यों उतरता
सीढ़ियों से
पीठ पर लादे हुए
बस्ता किताबों का
एक छोटा
अबोध बच्चा
और जादू
रोशनी का
धरा पर
उतर आया।
बह उठी है
भीड़ सड़कों पर
परनाले - सी
छा गई गर्मी
ढलानों पर
और वक्त
थके चूर - चूर बच्चे - सा
कुनमुनाया।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आग के ही बीच में
- इस रजनी में
- उगाने होंगे अनगिन पेड़
- उजाले
- एक बच्चे की हँसी
- काँपती किरनें
- किताबें
- क्या करें?
- खाट पर पड़ी लड़की
- घाटी में धूप
- जीवन के ये पल
- नव वर्ष
- बच्चे और पौधे
- बरसाती नदी
- बहता जल
- बहुत बोल चुके
- भोर की किरन
- मुझे आस है
- मेघ छाए
- मेरी माँ
- मैं खुश हूँ
- मैं घर लौटा
- शृंगार है हिन्दी
- सदा कामना मेरी
- साँस
- हैं कहाँ वे लोग?
- ज़रूरी है
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
लघुकथा
सामाजिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
पुस्तक समीक्षा
बाल साहित्य कहानी
कविता-मुक्तक
दोहे
कविता-माहिया
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं