हिंदी–मेरी गरिमा
काव्य साहित्य | कविता डॉ. विनीत मोहन औदिच्य1 Oct 2025 (अंक: 285, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
(सॉनेट)
जहाँ से होता है आरंभ, शब्दों का सागर
पुस्तकों में गीत, कथा का उदित भास्कर,
मेरी संस्कृति, परंपरा में घोलती सुगंध,
विश्वभर की मिठास से लिखता अनुबंध,
वह एक है भाषा, मेरे श्वास की परिभाषा।
उत्तर से दक्षिण पर्यंत बहती अभिलाषा,
पूर्व दिशा के झरनों में बहते कई अक्षर,
करते अंकुरित राष्ट्र प्रेम के विराट तरुवर,
वह है एक भाषा जो नित्य चरण पखारे,
भारत माता के सपनों को नित्य सँवारे।
माथे पर चमकते सिंदूर सी है गरिमा
हिंदी, मेरी आत्म शक्ति की शेष महिमा।
आओ करें हिंदी की ध्वजा का आरोहण,
रहे स्वतंत्र प्रत्येक युग में, हो धरावतरण।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अदृश्य चक्षु
- अपरिचित
- अप्सरा
- अप्सरा
- उद्विग्न आकाश
- जीवन का उत्तरार्ध
- तुम जो हो ऐसी . . .
- देवता
- नीलांबरी
- पन्द्रह अगस्त
- पिता
- पूर्णविराम
- प्रश्न
- प्रीति का मधुमास
- प्रीति की मधु यामिनी
- भारत वर्ष
- भावना
- माँ
- माँ
- मृग मरीचिका
- मृगतृष्णा
- मैं, नदी, सागर
- वसंत
- वीर गति
- वेदना की राह में
- समय
- साँझ की बेला
- सिंदूर
- सिक्त मन का श्रावण
- सिक्त स्वरों के सॉनेट
- सुरसरि
- सृष्टि का विनाश
- स्वयं में . . .
- स्वर्णिम भारत
- हिंदी–मेरी गरिमा
अनूदित कविता
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं