नया वर्ष
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला1 Jan 2023 (अंक: 220, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
नये वर्ष की नयी सुबह ने
रंग बिखराये नये नये।
सब में नये नये सूरज ने
स्वप्न जगाये नये नये॥
नयी उमंगें, नयी तरंगें,
नयी ताल, संगीत नया।
सब में जगीं नयी आशाएँ
नयी बहारें, गीत नया॥
नयी चाह है, नयी राह है,
नयी सोच, हर बात नयी।
नया जागरण, नयी दिशाएँ,
नयी लगन, सौग़ात नयी॥
सब में नयी नेह-धारायें
लेकर आया वर्ष नया।
नया लगा हर एक नज़ारा,
सब में छाया हर्ष नया॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
दोहे
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं