ओले
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला1 Aug 2022 (अंक: 210, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
आसमान से बरसे ओले।
कुछ छोटे, कुछ बड़े, मझोले।
रह रह बिखरे डगर डगर में।
कुछ छत पर, कुछ आँगन-घर में।
ठण्डे ठण्डे बर्फ़ के गोले।
आसमान से बरसे ओले॥
ख़ुश हो झूमे मीरा, मोहन।
हुए अचम्भित मनसुख, सोहन।
गिरते उछल उछलकर रह रह।
फिर पानी बनकर जाते बह।
खाने लगा उठाकर भोले।
आसमान से बरसे ओले॥
माँ ने कहा-अरे, मत खाओ।
ओलों में बाहर मत जाओ।
यह बीमार बना सकते हैं।
तुम्हें चोट पहुँचा सकते है।
'समझ गये हम' बच्चे बोले।
आसमान से बरसे ओले॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं