हम हिमालय
काव्य साहित्य | कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला1 Nov 2020 (अंक: 168, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
हम हिमालय हैं, हमें परवाह कब है।
भले टूटें पर झुकें यह चाह कब है॥
प्यार की नदियाँ हृदय से बह रही हैं।
घृणा का मन में कहीं प्रवाह कब है॥
लाख तूफां आये हैं फिर भी अडिग हैं।
थिर सदा, गम्भीरता की थाह कब है॥
बुज़दिली की बात मत करना कभी।
वीर हैं हम, दासता की आह कब है॥
शिखर उन्नत हैं सदा, हम हर्षमय हैं।
आँसुओं की ओर अपनी राह कब है॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
दोहे
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं