चिड़ियाघर (त्रिलोक सिंह ठकुरेला)
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला1 Mar 2020 (अंक: 151, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
चिड़ियाघर देखने शहर में
नन्हा सोनू आया।
उसे पिता ने बड़े प्यार से,
केला एक दिलाया॥
रंग बिरंगी चिड़िया देखी,
देखा मोटू हाथी।
हिरण देख कर सोचा मन में,
खेलूँ बन कर साथी॥
शेर और चीता जब देखा,
तब थोड़ा घबराया।
मोर और बत्तखों ने उसके
मन को खूब लुभाया॥
पर सोनू जब लगा देखने,
बन्दर खड़ा अकेला।
दाँत दिखाता आया बन्दर,
छीन ले गया केला॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
दोहे
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं