गौरैया
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला1 May 2021 (अंक: 180, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
घर में आई गौरैया।
झूम उठा छोटा भैया॥
गौरैया भी झूम गयी।
सारे घर में घूम गयी॥
फिर मुँडेर पर जा बैठी।
फिर आँगन में आ बैठी॥
कितनी प्यारी वह सचमुच।
खोज रही थी शायद कुछ॥
गौरैया ने गीत सुनाया।
भैया दाना लेकर आया॥
दाना रखा कटोरे में।
पानी रखा सकोरे में॥
फुर्र उड़ी वह ले दाना।
सबने मन में सुख माना॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
दोहे
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं