सुरंगमा यादव हाइकु - 2
काव्य साहित्य | कविता - हाइकु डॉ. सुरंगमा यादव15 Apr 2019
1.
पराया देश
ढूँढे अपनापन
नयी दुल्हन
2.
उमड़ता है
चाहतों का सागर
चाँद निष्ठुर
3.
उड़ा अबीर
गोरी का मन अब
धरे न धीर
4.
होली की भोर
छिपती फिरे गोरी
मिले न ठौर
5.
छाई कंगाली
क्या होली,क्या दीवाली
खाली है थाली
6.
खोखली हँसी
खनक कह रही
बर्तन खाली
7.
जब विचार
बनते व्यवहार
स्वप्न साकार
8.
गिने पृष्ठ हैं
गिनती है अज्ञात
जीवन पोथी
9.
झूठी क़समें
सत्य का उपहास
न्याय की आस!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
साहित्यिक आलेख
कविता - हाइकु
पुस्तक समीक्षा
- दूधिया विचारों से उजला हुआ– 'काँच-सा मन'
- भाव, विचार और संवेदना से सिक्त – ‘गीले आखर’
- भावों का इन्द्रजाल: घुँघरी
- विविध भावों के हाइकु : यादों के पंछी - डॉ. नितिन सेठी
- संवेदनाओं का सागर वंशीधर शुक्ल का काव्य - डॉ. राम बहादुर मिश्र
- साहित्य वाटिका में बिखरी – 'सेदोका की सुगंध’
- सोई हुई संवेदनाओं को जाग्रत करता—पीपल वाला घर
सामाजिक आलेख
दोहे
कविता-मुक्तक
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
शोध निबन्ध
कविता-माहिया
कविता-ताँका
विडियो
ऑडियो
उपलब्ध नहीं