अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

एक थका हुआ सच

विश्वासघात 

मज़हब की तलवार बनाकर 

ख़्वाहिश के अंधे घोड़े पर सवार हो 

मेरे मन आँगन को रौंदकर 

मेरे विश्वास को सूली पर टाँगकर 

तुमने दूसरा ब्याह रचाया 

तुम संग बिताए सारे पलों को 

मैंने चमड़ी की तरह मांस पर चिपकाया है 

तुमसे वैवाहिक संबंध जोड़कर 

बाबुल का आँगन पार करके 

तुम्हारे लाये हुए साँचे में 

मैंने ख़ुद को ढाला है 

प्यार क्या है यह मैं नहीं जानती 

पर तुम्हारे घर ने, बरगद के दरख़त की तरह 

मुझे छाँव दी 

ज़माने की आँखों के बरसते बाणों से बचाया 

उसी साँचे में रहने की ख़ातिर 

अपने वजूद को चीरती, काटती, तराशती रही 

तुम्हारे ख़ून को अपने मांस से जन्म दिया 

औलाद भी तेरे मेरे बीच का बंधन न बन पाई 

बंधन क्या है यह मैं नहीं जानती 

मुझे फ़क़त एक सबक़ पढ़ाया गया था 

कि तुम्हारा घर मेरी आख़िरी पनाह है 

मैंने तलाक़ शुदा औरत को 

ज़माने की नज़रों से संगसार होते 

कई बार देखा है 

इसीलिये बारिश में डरी हुई बिल्ली की मानिंद 

घर का एक कोना और तुम्हारा नाम 

इस्तेमाल करने की मेहरबानी ली है 

जन्नत क्या है? जहन्नुम क्या है? 

मैं नहीं जानती, पर यक़ीन है कि जन्नत 

विश्वास से बढ़कर नहीं है 

और जहन्नुम सौत के कहकहों से भारी नहीं 

लोगों की तन्ज़ और रहम भरी नज़रों से 

संगीन कोई पुलसरात नहीं 

कभी मुझे सौत का चेहरा 

अपने जैसा नज़र आता है 

बे-ऐतबारी की झुर्रियाँ 

उसके माथे पर भी देखी हैं 

मेरी तरफ़ देखते, उसके सीने में 

ख़ुशी, हाथों में पकड़े कबूतर की तरह छटपटा उठती है 

मैं उससे लड़ नहीं सकती 

उसके साथ तुम हो 

तुमसे लड़ नहीं सकती 

मज़हब, क़ानून और समाज तुम्हारे साथी हैं 

रीत-रस्में तुम्हारे हथियार हैं 

दिल चाहता है कि ज़िन्दगी की किताब से 

वे सब बाब फाड़कर फेंक दूँ 

जो अपने फ़ायदे की ख़ातिर 

तुमने मेरे मुक़द्दर में लिखे हैं!

पुस्तक की विषय सूची

  1. प्रस्तावना
  2. कविता चीख़ तो सकती है
  3. आईने के सामने एक थका हुआ सच 
  4. अपनी बेटी के नाम 
  5. सफ़र 
  6. ख़ामोशी का शोर 
  7. एक पल का मातम
  8. सच की तलाश में 
  9. लम्हे की परवाज़ 
  10. एक थका हुआ सच 
  11. सपने से सच तक
  12. तन्हाई का बोझ 
  13. समंदर का दूसरा किनारा 
  14. जज़्बात का क़त्ल 
  15. शोकेस में पड़ा खिलौना 
  16. रिश्ते क्या हैं, जानती हूँ 
  17. सहारे के बिना
  18. तख़लीक़ की लौ 
  19. काश मैं समझदार न बनूँ 
  20. मन के अक्स
  21. उड़ान से पहले 
  22. शराफ़त के पुल 
  23. एक अजीब बात 
  24. नया समाज 
  25. प्रीत की रीत 
  26. बेरंग तस्वीर 
  27. प्यार की सरहदें
  28. मुहब्बतों के फ़ासले 
  29. विश्वासघात 
  30. आत्मकथा 
  31. निरर्थक खिलौने 
  32. शरीयत बिल 
  33. धरती के दिल के दाग़
  34. अमर गीत 
  35. मशीनी इन्सान 
  36. बर्दाश्त 
  37. तुम्हारी याद 
  38. अन्तहीन सफ़र का सिलसिला
  39. मुहब्बत की मंज़िल 
  40. ज़ात का अंश
  41. अजनबी औरत 
  42. खोटे बाट 
  43. चादर 
  44. एक माँ की मौत 
  45. नज़्म मुझे लिखती है 
  46. बीस सालों की डुबकी 
  47. जख़्मी वक़्त 
  48. सरकश वक़्त 
  49. झुनझुना 
  50. ममता की ललकार 
  51. क्षण भर का डर 
  52. यह सोचा भी न था 
  53. चाँद की तमन्ना 
  54. झूठा आईना 
  55. इन्तहा 
  56. एटमी धमाका 
  57. क़ीमे से बनता है चाग़ी का पहाड़ 
  58. उड़ने की तमन्ना 
  59. सिसकी, ठहाका और नज़्म 
  60. आईने के सामने 
  61. अधूरे ख़्वाब 
  62. आईना मेरे सिवा
  63. ज़िन्दगी
  64. चाइल्ड कस्टडी 
  65. सभी आसमानी पन्नों में दर्ज 
  66. फ़ासला

लेखक की पुस्तकें

  1. भीतर से मैं कितनी खाली
  2. ऐसा भी होता है
  3. और गंगा बहती रही
  4. चराग़े दिल
  5. दरिया–ए–दिल
  6. एक थका हुआ सच
  7. लौ दर्दे दिल की
  8. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  9. परछाईयों का जंगल
  10. प्रांत प्रांत की कहानियाँ
  11. माटी कहे कुम्भार से
  12. दरिया–ए–दिल
  13. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  14. एक थका हुआ सच
  15. प्रांत-प्रांत की कहानियाँ
  16. चराग़े-दिल

लेखक की अनूदित पुस्तकें

  1. एक थका हुआ सच

अनुवादक की पुस्तकें

  1. भीतर से मैं कितनी खाली
  2. ऐसा भी होता है
  3. और गंगा बहती रही
  4. चराग़े दिल
  5. दरिया–ए–दिल
  6. एक थका हुआ सच
  7. लौ दर्दे दिल की
  8. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  9. परछाईयों का जंगल
  10. प्रांत प्रांत की कहानियाँ
  11. माटी कहे कुम्भार से
  12. दरिया–ए–दिल
  13. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  14. एक थका हुआ सच
  15. प्रांत-प्रांत की कहानियाँ
  16. चराग़े-दिल

लेखक की अन्य कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

कहानी

अनूदित कहानी

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

ग़ज़ल

अनूदित कविता

पुस्तक चर्चा

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

अनुवादक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

कहानी

अनूदित कहानी

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

ग़ज़ल

अनूदित कविता

पुस्तक चर्चा

बाल साहित्य कविता

विशेषांक में

बात-चीत