दशहरे का त्योहार
काव्य साहित्य | कविता डॉ. अंकिता गुप्ता15 Nov 2023 (अंक: 241, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
सत्य से असत्य की हार का,
उजियारे से अँधियारे की हार का,
ये पर्व है दशहरा के त्योहार का,
ये पर्व है मन से रावण को मिटने का।
काम, क्रोध, लोभ, मोह, को हराने का,
द्वेष, घृणा, पक्षपात, धोखे को हराने का,
ये पर्व है अंहकार मन से हटाने का,
ये पर्व है अपने आप को खोजने का।
अच्छाई से बुराई की हार का,
प्रीत से नफ़रत की हार का,
ये पर्व है आपसी मतभेद मिटाने का,
ये पर्व है एकमत होकर साथ मनाने का।
न्याय से अन्याय की हार का,
सरलता से कुटिलता की हार का,
ये पर्व है समाज की कुरीतियों को मिटाने का,
ये पावन पर्व है दशहरा के त्योहार का।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आज मुलाक़ात हुई पिता से
- आज़ादी का दिवस
- कटी पतंग
- कश्मकश
- काल का पानी
- गर्मियों की छुट्टी
- डाकिया
- दशहरे का त्योहार
- नव निर्माण
- नवरात्रि
- फिर से बेटी!
- बस! एक रूह हूँ मैं
- बसंत ऋतु
- बसंत पंचमी
- मातृत्व का एहसास
- मैं हिंदी भाषा
- मैं हिंदी हूँ
- रेल का सफ़र
- लकीर
- शिक्षक दिवस
- साँझ का सूरज
- सावन का त्यौहार: हरियाली तीज
- सिमटतीं नदियाँ
- सुकून
- स्त्री, एक विशेषण है
- हम बड़े हो रहे हैं
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं