सुकून
काव्य साहित्य | कविता डॉ. अंकिता गुप्ता1 May 2024 (अंक: 252, प्रथम, 2024 में प्रकाशित)
हम बना रहे थे घर बालू पर,
जानते हुए कि लहरें आ जाएँगी,
हम बुन रहे थे ख़्वाब अपने,
जानते हुए, कि ज़िम्मेदारियाँ जीत जाएँगी।
हम बना रहे थे काग़ज़ की कश्तियाँ,
जानते हुए, कि पानी में घुल जाएँगी,
हम भर रहे थे उड़ान सपनों की,
जानते हुए, कि ज़िम्मेदारियाँ जीत जाएँगी।
पर, कितना सुकून है,
रेत पर घर बना कर खेलने में,
काग़ज़ की कश्ती तैराने में,
अख़बार के हवाईजहाज़ को उड़ान देने में,
और, तालाब में पत्थर फेंक भँवर बनाने में।
कितना सुकून है,
ख़ुद के साथ, अपनों के सपने सँजोने में,
ज़िम्मेदारियों के बीच,
ख़ुद के साथ, अपनो के लिए जीने में,
कितना सुकून है, जीवन के इस आनंद में।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आज मुलाक़ात हुई पिता से
- आज़ादी का दिवस
- कटी पतंग
- कश्मकश
- काल का पानी
- गर्मियों की छुट्टी
- डाकिया
- दशहरे का त्योहार
- नव निर्माण
- नवरात्रि
- फिर से बेटी!
- बस! एक रूह हूँ मैं
- बसंत ऋतु
- बसंत पंचमी
- मातृत्व का एहसास
- मैं हिंदी भाषा
- मैं हिंदी हूँ
- रेल का सफ़र
- लकीर
- शिक्षक दिवस
- साँझ का सूरज
- सावन का त्यौहार: हरियाली तीज
- सिमटतीं नदियाँ
- सुकून
- स्त्री, एक विशेषण है
- हम बड़े हो रहे हैं
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं