अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तालमेल 

 

नयी-नवेली बहू दादी सास से आशीर्वाद लेने पाँव छुने के लिए झुकती है . . .

“अरे, अरे बहू! . . . इतना मत झुको। मेरा यह आशीर्वाद है कि तुम जीती रहो। तुम सही तो सब सही।”

नयी बहू बड़ी आश्चर्यचकित सी थी। दादी सास के बारे में सुना था कि वह बहुत कड़क मिज़ाज की है। पर यहाँ तो वैसा कुछ भी नहीं। उल्टा अपने साथ बिठाकर माथे पर हाथ फिराते हुए लाड़ कर रही थी। यह सब देख वहाँ मौजूद औरतों ने ठिठोली की . . .

“क्या अम्मा, ये आशीर्वाद नहीं देगीं। दूधो नहाओ-पूतो फलो! हम सबको तो यही कहती आईं हैं आप," यह कहकर सब हँसने लगी। 

“चुप करो तुम सब! क्या चाहती हो कि मैं अपनी पुराने राग अलापती रहूँ। मुझसे सब दूर भागते रहें। और तो और तुम सब मस्ती करो, मैं कोने में खाट पर पड़े-पड़े भुनभुनाती रहूँ . . .? चल बहू! . . . ज़रा-सा मैं भी लगा ही लूँ दो चार ठुमके। इनको भी तो पता चले इस बूढ़ी हड्डी में अभी दम बाक़ी है।”

यह सुनकर वहाँ खड़ी महिलाओं ने मुँह पर हाथ रख लिए। ये क्या हो गया है अम्मा को। कैसी काया-पलट हो गयी। 

“ना, ना अम्मा! . . . हमारा यह मतलब नहीं था। आप तो हमें ग़लत समझ रही हैं। आपका यह रूप पहली बार देख रही हूँ इसलिए।”

"अब देख लिया है तो समझ भी जाओ। अपनी आने वाली पीढ़ी से घुल-मिलकर उनके साथ चलो। ख़ुशियाँ बनी रहेगी।" 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं