अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

डब्लूसीसी में उत्कर्ष '23 के अंतर्गत हिंदी गद्य लेखन कार्यशाला एवं अंतर्महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

“व्यंग्य सदा समर्थ पर किया जाता है। व्यंग्य समाज की विसंगतियों को डिटर्जेंट की तरह धो डालता है,” व्यंग्य लेखक एवं आलोचक श्री बी.एल. आच्छा ने यह कहा। अवसर था, डब्ल्यूसीसी के हिंदी विभाग का वार्षिक कार्यक्रम उत्कर्ष '23 के अंतर्गत आयोजित ‘हिंदी गद्य लेखन कार्यशाला’ का। हिंदी साहित्य में व्यंग्य और शरद जोशी जैसे नामचीन व्यंग्यकारों की रचनाओं की बात करते हुए व्यंग्य की बारीक़ियों को आपने छात्रों को समझाया। लेख एवं निबंध के अंतर को भी स्पष्ट करते हुए आपने उन्हें अपने विचारों को इस विधा में लेखन के लिए प्रेरित किया। 

अच्छी कहानियाँ हमारे दिलो-दिमाग़ को आजीवन प्रभावित करती हैं। कहानी के पात्रों द्वारा ही लेखक हमसे बात करता है। एक अच्छी कहानी लिखने के लिए कहानी-तत्वों का निर्वाह आवश्यक है। आरंभ में छोटी-छोटी कहानियाँ लिखना शुरू करें। अपने अनुभव और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है कहानी-कला। इसी अवसर पर असान मेमोरियल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मावती ने अपने व्याख्यान में ये कहा। 

कहानी बुनो, शब्द-तितली, निबंध लेखन, स्वरों का मेल, पोस्टर मेकिंग, डांस पर चांस आदि अंतर्महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्कर्ष '23 के दूसरे सत्र में किया गया जिसमें अन्य महाविद्यालयों के अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। अतिथि वक्ता श्री बी.एल. अच्छा एवं डॉ. पद्मावती का स्वागत एवं सम्मान किया दोनों पाली की भाषा विभागाध्यक्षाओं डॉ. प्रिया नायडू और डॉ. सुनीता जाजोदिया ने। स्वागत भाषण दिया कीर्तना ने और ख़ुशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। ख़ुशी, शनाज, सानिया और रिया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

उत्कर्ष 2023

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

लघुकथा

कविता

कार्यक्रम रिपोर्ट

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं