अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विंटर में छुटकारा पाएँ डैंड्रफ़ की समस्या से

ठंड में ठंडी और ड्राई हवा के कारण स्काल्प में रहने वाली प्राकृतिक नमी ग़ायब हो जाती है। इससे बालों में डैंड्रफ़ हो जाना एक सामान्य समस्या है। जब ठंडी और ड्राई हवा बालों तक पहुँचती है, तो स्काल्प में जहाँ बालों की जड़ होती है, वह ड्राई और पपड़ी वाली हो जाती है। इसमें खुजली होने लगती है। इसी पपड़ी को रूसी यानी डैंड्रफ़ कहते हैं। इसके अलावा हार्ड शैम्पू के उपयोग से भी रूसी हो सकती है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इनकी मदद से आसानी से रूसी यानी कि डैंड्रफ़ से छुटकारा पाया जा सकता है। 

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल डैंड्रफ़ की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी है। इसके लिए अपने शैम्पू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूँदें मिला कर हेयर वाश करें। चार से पाँच बार हेयर वाश करने के बाद असर दिखाई देगा। पहली बार में असर नहीं दिखाई देगा। 

एप्पल विनेगर

डैंड्रफ़ की समस्या से छुटकारा दिलाने में एप्पल विनेगर असरदार है। इसके लिए एक स्प्रे की बोतल में एक कप पानी और आधा कप एप्पल विनेगर डालें। इस मिक्सर को बालों के मूल में यानी स्काल्प में रात को स्प्रे कर के सो जाएँ। सुबह उठ कर बालों को धो लें। 

नींबू का रस और संतरे का छिलका

नीबू का रस और सूख संतरे की छिलके से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। संतरे के छिलके को सुखा कर उसे मिक्सर में पीस कर इस बारीक़ पाउडर को काँच की बोतल में सँभाल कर रख लें। पाँच से छह चम्मच नींबू का रस लें और उसमें दो चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को मिलाकर बालों के मूल में लगाएँ। 

नींबू का रस और शहद

डैंड्रफ़ यानी रूसी से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस अकसीर है। नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों के मूल में लगाएँ। नींबू में क़ुदरती आंवला होता है, जो डैंड्रफ़ को निकालता है। शहद ड्राईनेस को दूर करने में मदद करती है। इस पेस्ट से धीरे-धीरे रूसी ख़त्म हो जाती है। 

नारियल का तेल और कपूर 

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर स्काल्प में लगाएँ। इस तेल को कम से कम एक घंटे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू से धो डालें। इस तेल को एक घंटे से अधिक बालों में न लगा रहने दें। 

नीम 

डैंड्रफ़ ख़त्म करने के लिए नीम के पत्ते को उबाल लें। पानी ठंडा हो जाए तो स्प्रे की बोतल में भर लें। इस पानी को रात में बालों में स्प्रे कर के सुबह धो लें। ऐसा नियमित करने से कुछ दिनों में डैंड्रफ़ ख़त्म हो जाएगा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

स्वास्थ्य

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं