अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ठंड में रोज़ पिएँ हल्दी-केसर का दूध, बीमारियाँ रहेंगी दूर

इस समय तेज़ ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह दूध की दुकानों के सामने गरम दूध के लिए लाइनें लग रही हैं। स्वाद से भरपूर मसाला दूध हेल्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। आजकल बाज़ार में मिलने वाले दूध की शुद्धता पर शक होता है, इसलिए अगर घर में ही हल्दी-केसर का दूध घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो गुणों से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चों या वृद्धों के लिए ही नहीं, सभी के लिए यह दूध फ़ायदेमंद साबित होगा। ठंड में शरीर में गरमी बनाए रखने के लिए केसर-हल्दी का दूध एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर साबित होगा। तो जानें कैसे बनेगा दूध: 

सामग्री

दो गिलास दूध, आधा चम्मच हल्दी, आठ-दस लच्छे केसर, कटा हुआ बादाम आधा चम्मच, पिसी चीनी एक चम्मच, आधा चम्मच सोंठ पाउडर। 

कैसे बनाएँ

ठंड के सीज़न में सब से अधिक हेल्दी ड्रिंक में एक है हल्दी-केसर का दूध। यह हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद तो है ही, इसे बनाना भी बहुत आसान है। हल्दी-केसर वाला दूध बनाने के लिए एक बरतन में दो गिलास दूध लें और मीडियम गैस पर गरम करें। तीन-चार मिनट बाद दूध में उबाल आने पर उसमें हल्दी-केसर और सोंठ का पाउडर डाल कर चम्मच से ठीक से मिला दें। इसके बाद एक-दो मिनट तक दूध को उबलने दें। इसी समय दूध में चीनी डाल कर गैस धीमी कर दें। पाँच मिनट बाद गैस बंद कर दें। हेल्थ के लिए हल्दी-केसर का दूध तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में डाल कर बादाम से गार्निश करें। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

स्वास्थ्य

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं